Astrology: राशिचक्र में कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके जातकों को जीवन के पहले 3 दशकों में यानि 30 साल की उम्र तक संघर्षों का सामना करना पड़ता है। हालांकि 30 की उम्र पार करने के बाद ये लोग जीवन में हर सुख प्राप्त करते हैं। आइए जान लेते हैं इन तीनों राशियों के बारे में।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग शर्मीले और सीमित दायरे में जीवन जीने वाले माने जाते हैं। हालांकि दुनिया से दूर रहकर भी ये अपने लक्ष्यों के प्रति बेहद गंभीर रहते हैं और इसके लिए मेहनत भी करते हैं। हालांकि इनको सफलता की सीढ़ियां चढ़ने का मौका अक्सर 30 की उम्र के बाद ही मिलता है। अक्सर देखा गया है कि इस राशि के लोग भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण शुरुआती वर्षों में तनाव का सामना कर सकते हैं। परंतु जब ये जीवन को जीने की कला सीख लेते हैं तो इनको बुलंदियां हासिल जरूर होती हैं।
मकर राशि
शनि की राशि मकर के जातक बेहद मेहनत माने जाते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है इसलिए मकर राशि के जातकों पर भी इसका असर पड़ता है। इस राशि के जातकों को भी 30 की उम्र पार करने के बाद ही बड़ी सफलता मिलने के योग रहते हैं। 30 की उम्र के बाद या तो इनका कारोबार फल-फूल सकता है या फिर नौकरी पेशा से जुड़े लोग उच्च पदों पर आसीन हो सकते हैं। इनका परिश्रम और दृढ़ संकल्प इन्हें एक दिन ख्याति जरूर दिलाता है।
कुंभ राशि
शनि ग्रह की ही दूसरी राशि कुंभ वालों को भी सफल होने में समय लगता है लेकिन सफलता इनके कदम चूमती जरूर है। इस राशि के लोग 30 की उम्र पार करने के बाद मान-सम्मान और धन लाभ भी पाते हैं। जीवन के शुरुआती वर्षों में इनके द्वारा की गई मेहनत कभी भी खराब नहीं जाती। हालांकि इस राशि के लोगों पर अक्सर आलस्य हावी हो सकता है, इसलिए इन्हें थोड़ा सक्रिय रहने की सलाह दी जाती है
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: