1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Astrology: घर में रखा घड़ा शीतल जल ही नहीं कुंडली में सुधार देता है बुध-चंद्र की स्थिति भी, इन 3 राशियों के लिए है वरदान की तरह

Astrology: घर में रखा घड़ा शीतल जल ही नहीं कुंडली में सुधार देता है बुध-चंद्र की स्थिति भी, इन 3 राशियों के लिए है वरदान की तरह

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 04, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 01:47 pm IST

Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में घड़ा रखना बेहद शुभ माना गया है। घड़ा रखने से शीतल जल के साथ ही ग्रह दोष भी दूर होते हैं। साथ ही कुछ राशियों को बेहद सुखद परिणाम भी घर में घड़ा रखने से प्राप्त हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

Jyotish Shastra - India TV Hindi
ज्योतिष शास्त्र Image Source : CANVA

Astrology: मिट्टी का घड़ा न केवल आपको शीतल जल देता है बल्कि इसे घर में रखने से कुछ ग्रहों की प्रतिकूलता भी दूर होती है। मिट्टी का घड़ा अगर आप घर में रखते हैं तो बुध और चंद्रमा शुभ परिणाम आपको देने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष में पानी का संबंध चंद्रमा से है और प्रकृति का संबंध बुध से जिसमें मिट्टी पेड़ पौधे आदि आते हैं। साथ ही हमारे पाचन तंत्र और मस्तिष्क का प्रतिनिधित्व भी बुध ग्रह ही करता है। इसलिए घड़े में पानी रखने से जहां चंद्रमा सुधरता है वहीं यह पानी पीने से पाचन तंत्र और मानसिक मजबूती हमको मिलती है और बुध मजबूत है। यूं तो हर व्यक्ति मिट्टी का घड़ा घर में रख सकता है लेकिन राशिचक्र की 3 राशियों के लिए मिट्टी का घड़ा वरदान की तरह साबित हो सकता है। इन राशियों को घड़ा घर में रखने से करियर से लेकर निजी जीवन तक में शुभ फलों की प्राप्ति होने लगती है। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

मिथुन राशि 

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और चंद्रमा आपके द्वितीय भाव यानि कि धन भाव के स्वामी। ऐसे में अगर आप मिट्टी का घड़ा घर में रखते हैं तो मानसिक सुकून और धन लाभ आपको जीवन में प्राप्त होता है। मिट्टी का घड़ा मिथुन राशि के लोगों की बौद्धिक क्षमता को भी सुधारता है और शिक्षा के क्षेत्र में इनको उपलब्धियां प्राप्त होती हैं। 

कर्क राशि 

आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और बुध ग्रह आपके पराक्रम और व्यय के भाव के स्वामी हैं। ऐसे में आपके लिए भी मिट्टी का घड़ा किसी वरदान से कम नहीं है। घड़ा घर में रखने से और इसका पानी पीने से आपके पराक्रम में वृद्धि होती है, बेवजह के खर्चों पर रोक लगती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आपके करियर में आ रही परेशानियां भी मिट्टी का घड़ा घर में रखने से दूर हो सकती हैं। साथ ही आप भावनात्मक रूप से संतुलित भी रहते हैं। 

कन्या राशि 

बुध आपकी राशि के भी स्वामी हैं और चंद्रमा आपके लाभ भाव के स्वामी हैं। ऐसे में मिट्टी का घड़ा घर में रखने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं। वहीं घड़े का शीतल जल आपके स्वास्थ्य में भी बेहतर बदलाव लाने वाला माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Dharmik Yatra Niyam: धार्मिक यात्रा में की गई 4 गलतियां कर देती हैं सारा पुण्य बर्बाद, रूठ जाते हैं देवी देवता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।