1. Hindi News
  2. धर्म
  3. August Grah Gochar: अगस्त में सूर्य समेत तीन ग्रह बदलेंगे चाल, ये 5 राशियां पाएंगी खूब धन लाभ और करियर में उन्नति

August Grah Gochar: अगस्त में सूर्य समेत तीन ग्रह बदलेंगे चाल, ये 5 राशियां पाएंगी खूब धन लाभ और करियर में उन्नति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 01, 2024 06:00 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 06:00 am IST

August Grah Gochar: अगस्त के महीने में सूर्य ग्रह के साथ बुध और मंगल भी अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की बदली चाल का किन राशियों को इस महीने फायदा मिलेगा, आइए लेख में जानते हैं।

अगस्त 2024 ग्रह गोचर - India TV Hindi
अगस्त 2024 ग्रह गोचर Image Source : FILE

August Grah Gochar: अगस्त के महीने में सूर्य समेत 3 ग्रहों की चाल बदलेगी। इसका प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए इन तीन ग्रहों का चाल बदलना बेहद शुभ फलदायक साबित होगा। इस महीने सूर्य ग्रह 16 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे, वहीं मंगल ग्रह 26 अगस्त को मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध 5 अगस्त से वक्री गति शुरू करेंगे और 22 अगस्त को कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। आइए जान लेते हैं ग्रहों की ये गति किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाली है। 

सिंह (Leo) 

अगस्त माह सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपकी राशि के स्वामी सूर्य आपके पहले भाव में होंगे वहीं मित्र मंगल आपके कर्म भाव में गोचर करेंगे। इसके चलते कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावनाएँ प्रबल होंगी। साथ ही, नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का भी इस राशि के जातकों को मौका मिल सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा और आर्थिक लाभ उन्नति आप कर पाएंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय उत्तम रहेगा, हालांकि गुस्से को खुद पर इस दौरान हावी न होने दें।

वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त माह काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान धनलाभ की संभावना बनेंगी। व्यापार में विस्तार होगा और नए साझेदार मिल सकते हैं। परिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, हालांकि खान-पान पर ध्यान आपको देना होगा। मंगल आपकी राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए इस महीने के अंत में करियर क्षेत्र में अपने काम से आप हर किसी को चकित कर सकते हैं। 

कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लाभ भाव में इस महीने मंगल का गोचर होगा वहीं धन भाव में मित्र सूर्य ग्रह गोचर करेंगे। इन ग्रहों की चाल का आपके जीवन पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। अगस्त के महीने में आपको  नए अवसर मिल सकते हैं और प्रमोशन होने की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और बीते समय में किए गए निवेश भी इस दौरान आपको लाभ देंगे। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा, इस महीने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है।

मेष (Aries)
सिंह राशि के लिए अगस्त माह आत्मविश्वास और उन्नति देने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा और इससे आपके सीनियर अधिकारी भी प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति में भी इस राशि के जातकों को सुधार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए नकारात्मक हो सकता है। 

धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लिए भी यह महीना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यवसाय क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे, नया कारोबार भी इस राशि के कुछ जातक शुरू कर सकते हैं। परिवारिक जीवन में खुशी और सद्भाव रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अच्छा रहेगा। हालांकि इस राशि के जातकों को यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की सुरक्षा इस दौरान करनी चाहिए।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर इस बार रवि पुष्य और शिववास के साथ ही कई शुभ योग, जान लें पूजा और दान पुण्य का शुभ मुहूर्त

Vastu Tips: कहीं आपने भी तो नहीं लगाया घर में चोरी किया हुआ मनी प्लांट? ऐसा करना सही है या गलत जान लें वास्तु शास्त्र से 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।