1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 27 मई को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल और भौमवती अमावस्या, इन उपायों को करने से दूर होंगे सब दुख

27 मई को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल और भौमवती अमावस्या, इन उपायों को करने से दूर होंगे सब दुख

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 26, 2025 06:23 pm IST,  Updated : May 26, 2025 06:24 pm IST

ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल और भौमवती अमावस्या एक ही दिन हैं। इस दिन किन उपायों को करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है, आइए जानते हैं।

Bada Mangal- India TV Hindi
बड़ा मंगल Image Source : SOCIAL

ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल 27 मई को है। इस दिन स्नानदान की अमावस्या भी मनाई जाएगी। मंगलवार के दिन अमावस्या तिथि होने के चलते इसे भौमवती अमावस्या कहा जाएगा। इस दिन को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन कुछ उपाय करने से हनुमान जी की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। यह उपाय आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं। इसके साथ ही बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति भी आपको बड़ा मंगल के दिन इन उपायों को करने से मिल सकती है। 

तीसरा बड़ा मंगल और भौमवती अमावस्या के उपाय

  • अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज एक साफ-सुथरे लोटे में जल भरकर हनुमान जी के सामने रखें । साथ ही चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद इस पंक्ति का 108 बार जप कीजिये। पंक्ति इस प्रकार है- ‘अग्ने सख्यं वृणीमहे’ इस प्रकार जप पूरा हो जाने के बाद उस लोटे के जल को पेड़-पौधों में डाल दें और दीपक को घर में इस्तेमाल कर लें। आज ऐसा करने से मंगल से आपकी मित्रता बढ़ेगी और आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। 
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके परिवार पर कभी किसी प्रकार की समस्या ना आये, तो आज के दिन आप हाथी के पैर के नीचे की मिट्टी लाकर, यानि जिस भी जगह पर हाथी चला हो, उस जगह की थोड़ी-सी मिट्टी लाकर अपने घर में संभालकर रखें और जब कभी आपके घर में कोई शुभ काम हो तो उस मिट्टी से अपने और अपने परिवार वालों के माथे पर तिलक करें। इससे आपके परिवार पर कभी किसी प्रकार की समस्या नहीं आयेगी और सबके जीवन में उन्नति अपनी जगह बनायेगी। 
  • अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते की ऊष्मा को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आप एक केले का पत्ता या एक थाली लीजिये और उस पर रोली बिछाइये। अब उस रोली की परत पर एक त्रिकोण बनाइये और उस त्रिकोण के बींचो बीच एक चमेली के तेल की शीशी रखिये। साथ ही उस त्रिकोण के पास घी का एक दीपक जलाइये और आहिल्या कामधेनु की पांडुलिपि से ली गई इस पंक्ति का 21 बार जप कीजिये- ‘अवन्ती समुत्थं सुमेषानस्थ धरानन्दनं रक्त वस्त्रं समीड़े’ इस प्रकार ये उपाय करने से आप अपने दाम्पत्य रिश्ते की ऊष्मा को बरकरार रख पायेंगे और आपके जीवन में प्यार हमेशा भरा रहेगा, साथ ही ध्यान रहे कि मंत्र जप के बाद उपयोग हुई सारी सामग्री को बहते जल में प्रवाहित कर दीजिये। अगर आपने उपाय में थाली का यूज़ किया है तो उसे साफ करके अपने घर में ही इस्तेमाल कर लें। 
  • अगर आपके परिवार के किसी सदस्य को किसी प्रकार का भय बना रहता है, जिससे आपके काम ठीक ढंग से पूरे नहीं हो पाते, तो आज के दिन 27 लाल साबुत मिर्च को उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार वारकर, घर की किसी साफ-सुथरी जगह पर, एक त्रिकोण की आकृति बनायें और बीच में से उस आकृति को खाली रखिये। अब उसके बींचो बीच एक चमेली के तेल का दीपक जलाइये। इसके बाद संकटमोचन हनुमानष्टक का पाठ करिये। पाठ करने के बाद सारी सामग्री को बहते जल में प्रवाहित कर दीजिये। आज के दिन ये विशेष उपाय करने से व्यक्ति को भय से छुटकारा मिलेगा और उसके सारे काम ठीक ढंग से पूरे होंगे।
  • अगर आपके बिजनेस में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, तो आज के दिन मिट्टी से बना हाथी घर लाएं और उसे उचित स्थान पर रखें। अब उस पर लाल कपड़ा ओढ़ाएं। इसके बाद धूप-दीप, पुष्प आदि से उसकी पूजा करें। पूजा के बाद वहीं पर बैठकर मंगल के मंत्र का जप करें। मंगल का मंत्र है – 'ॐ भूमि पुत्राय नमः।'आज ऐसा करने से आप अपने बिजनेस के उतार-चढ़ावों से संभले रहेंगे और विपरित परिस्थितियों में सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
  • अगर आप अपने किसी खास कार्य में बिना किसी रूकावट के सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के दिन एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर उसे त्रिकोण आकृति में काट लें और उस पर केसरिया सिन्दूर में चमेली का तेल मिलाकर 18 बिन्दियां लगाएं। इसके बाद उस कपड़े को घर से दूर किसी विरानी जगह पर छोड़ आयें और घर आने के बाद मंगल के इस मंत्र का एक माला, यानि 108 बार जप करें। मंत्र है- ॐ भौमाय नमः। आज के दिन ऐसा करने से आपके काम बिना किसी रूकावट के जल्द ही पूरे हो जायेंगे और आपको उचित सफलता भी मिलेगी। 
  • अगर आप अपने परिवार के सदस्यों के जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी मन्दिर के प्रांगण में केले का पेड़ रोपित करें और उसकी जड़ में थोड़ी-सी हाथी के पांव के नीचे की मिट्टी लाकर डाल दें। फिर जड़ में थोड़ा पानी चढ़ाएं और केले के पेड़ की विधिवत रोली-चावल से पूजा करें। इसके बाद मंगल के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है-
  • ॐ मंगलाय नमः। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने और अपने परिवार के सदस्यों के जीवन में खुशहाली बनाये रखने में कामयाब होंगे। 
  • अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते है तो आज रात के समय एक पानी वाला नारियल लें और शिव प्रतिमा के सामने उस नारियल को धन प्राप्ति की कामना करते हुए जमीन पर तोड़ दें। अब नारियल के इन टूटे हुए टुकड़ों को भगवान शिव की प्रतिमा के पास ही रख दें और रात भर वहीं रखा रहने दें। सुबह उठकर उन नारियल के टुकड़ों को वहां से उठा लें और घर के सब सदस्यों में बांट दें। आज अमावस्या को ये उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
  • अपनी आर्थिक समस्याओं से निजात पाने के लिये आज 8 कागजी बादाम और 8 काजल की डिबिया लेकर, रात के समय उन्हें एक काले कपड़े में बांध कर  अपनी पैसों की अलमारी या तिजोरी के नीचे रख दें। अगले दिन उस काले कपड़े को बादाम और काजल की डिबिया समेत पानी में बहा दें। आज ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी। 
  • अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो आज थोड़े-से राई के दाने हाथ में लेकर आधी रात को अपने घर के चौक में या घर की छत पर जाकर घड़ी की विपरित दिशा में तीन चक्कर काटें। इसके बाद थोड़-थोड़े राई के दाने दसों दिशाओं में फेंक दें। आज अमावस्या को ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अपने करियर को एक नई दिशा देने के लिये आज एक पानी वाला नारियल लें और उस पर लाल रंग का धागा सात बार लपेटकर अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti: साढ़ेसाती से प्रभावित हैं ये 3 राशियां, शनि जयंती के दिन इन कार्यों को करने से दूर होगा दुष्प्रभाव

Jyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या की रात कर लें इन सात में से कोई 1 उपाय, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।