1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जन्म से ही 'लीडर' होते हैं भाग्यांक 1 वाले! देखें कहीं आपका डेस्टिनी नंबर भी तो 1 नहीं?

जन्म से ही 'लीडर' होते हैं भाग्यांक 1 वाले! देखें कहीं आपका डेस्टिनी नंबर भी तो 1 नहीं?

 Published : Jul 29, 2026 09:29 am IST,  Updated : Jul 29, 2026 09:30 am IST

अगर आपका भाग्यांक भी 1 है तो आपके अंदर जन्म से ही नेतृत्व करने की क्षमता देखने को मिलेगी। अंकज्योतिष अनुसार, इस भाग्यांक के लोग अपनी तेज बुद्धि और मेहनत के कारण खूब सफलता और सम्मान प्राप्त करते हैं।

bhagyank 1- India TV Hindi
भाग्यांक 1 वालों की खासियतें Image Source : INDIA TV

भाग्यांक हमारा डेस्टिनी नंबर होता है, जो हमारे जीवन की दिशा, मिलने वाले अवसर और भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बताता है। सरल शब्दों में समझें तो भाग्यांक हमारे भाग्य और कर्म का दर्पण है। जिससे आप ये तक जान सकते हैं कि आप किस क्षेत्र में नाम कमाएंगे यानी आपके लिए बेस्ट करियर कौन सा रहेगा। साथ ही ये आपके जीवन में आने वाली बाधाओं और उससे बाहर निकलने का रास्ता भी बताता है। आज हम आपको बताएंगे भाग्यांक 1 वाले लोग कैसे होते हैं और कैसे आप अपने भाग्यांक के बारे में जान सकते हैं। ज्यादातर लोग मूलांक के बारे में तो समझते हैं लेकिन उन्हें अपना भाग्यांक ही नहीं पता होता। जबकि भाग्यांक के बारे में जानकर आप अपने जीवन को ओर भी ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। 

भाग्यांक का कैसे पता करें?

पूरी जन्मतिथि को जोड़कर जो सिंगल संख्या निकलती है वही व्यक्ति का भाग्यांक होता है। चलिए इसे आपको एक उदाहरण से समझाते हैं। मान लीजिए आपकी जन्मतिथि 15 अगस्त 1995 (15-08-1994) है। अब सभी को इस तरह से जोड़ें:

  • तारीख: 1 + 5 = 6
  • महीना: 0 + 8 = 8
  • साल: 1 + 9 + 9 + 4 = 23 और अब 23 को भी जोड़ दें 2 + 3 = 5 

अब इन सभी को भी जोड़ दें:

6 (तारीख) + 8 (महीना) + 5 (साल) = 19

अब इसे सिंगल डिजिट बनाएं:

1 + 9 = 10 और 1 + 0 = 1, तो आपका भाग्यांक 1 हुआ ।

भाग्यांक 1 किसका होता है?

यदि आपकी जन्मतिथि के सभी अंकों का कुल योग अंत में 1 आता है, तो आपका भाग्यांक 1 माना जाएगा।

जन्मजात 'लीडर' होते हैं भाग्यांक 1 वाले

भाग्यांक 1 का संबंध सूर्य से माना जाता है और सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है। जैसे एक राजा अपनी प्रजा का नेतृत्व करता है, वैसे ही भाग्यांक 1 वालों में नेतृत्व करने यानी लीडर बनने का गुण जन्म से ही होता है। ये लोग बेहद स्वाभिमानी और आत्मविश्वासी। किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते, जो करते हैं अपने दम पर करते हैं। ये निर्णय लेने में माहिर होते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी तुरंत और सटीक फैसले ले लेते हैं। ये किसी के अधीन काम करने के बजाय टीम की कमान संभालना ज्यादा पसंद करते हैं।

करियर में गाड़ते हैं झंडे

भाग्यांक 1 वाले लोग प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा क्षेत्र, सैन्य विभाग, राजनीति, बिजनेस मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप और मीडिया जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सफल होते हैं। इसके अलावा इन्हें बिजनेस भी खूब सूट करता है। 

भाग्यांक 1 वालों का स्वभाव और गुण

  • भाग्यांक 1 वाले पैसों की बचत करने में माहिर होते हैं, इसी कारण से इनके पास धन का कभी अभाव नहीं होता।
  • इन लोगों को जीवन में धन का संग्रह करने के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं।
  • ये लोग अनुशासनप्रिय होते हैं और हर कार्य को सही ढंग से और नियमपूर्वक करते हैं।
  • इनके अंदर प्रेमभाव कूट-कूटकर भरा होता है।
  • ये लोग रिश्तों को निभाने में भी माहिर माने जाते हैं।
  • घर हो या कार्यक्षेत्र ये हर जगह एक लीडर की भूमिका में नजर आते हैं।
  • ये अच्छे मार्गदर्शन भी बनते हैं।

भाग्यांक 1 वाले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • भाग्यांक 1 वालों का अत्यधिक आत्मविश्वास कभी-कभी घमंड में बदल सकता है, जिससे इन्हें बचना चाहिए।
  • भाग्यांक 1 वाले को दूसरों की बातें सुनने की भी आदत डालनी चाहिए, क्योंकि एक अच्छा लीडर वही है जो अपनी टीम की बात या सुझाव सुने।
  • सूर्य का प्रभाव होने के कारण भाग्यांक 1 वालों को गुस्सा काफी जल्दी आता है, जिस पर काबू पाना जरूरी है। नहीं तो इससे आपका नुकसान हो सकता है।

भाग्यांक 1 वालों के लिए शुभ दिन और शुभ रंग

  • शुभ दिन: रविवार और गुरुवार
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी और पीला

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: किस्मत के धनी होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में ही कमा लेते हैं बड़ा नाम और पैसा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।