1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2026: इन 3 राशि के लोगों पर भारी पड़ा बुध का गोचर, 15 जनवरी तक रहेगा मुश्किलों का दौर, झेलना पड़ेगा संघर्ष और तनाव

Budh Gochar 2026: इन 3 राशि के लोगों पर भारी पड़ा बुध का गोचर, 15 जनवरी तक रहेगा मुश्किलों का दौर, झेलना पड़ेगा संघर्ष और तनाव

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 08, 2026 11:15 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 11:15 pm IST

Budh Gochar 2026: बुध गोचर 2026 का 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव पडे़गा। यह दौर मेष, तुला और मीन राशि के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। 15 जनवरी तक इन राशियों को फैसलों, सेहत और पैसों के मामलों में विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।

Budh Gochar 2026- India TV Hindi
बुध गोचर का 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव Image Source : CANVA

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक माना गया है। जब भी बुध अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार बुध का यह नक्षत्र गोचर सभी के लिए समान नहीं होता। कुछ राशियों के लिए यह समय सीख देने वाला होगा, तो वहीं कुछ राशि के जातकों को संघर्ष, तनाव और असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। 7 जनवरी को बुध ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन किया, जिसके बाद कुछ राशियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। खासतौर पर 3 राशियों को 15 जनवरी 2026 तक सावधानी बरतने की जरूरत है। 

बुध गोचर 2026 का ज्योतिषीय महत्व

बुध ग्रह इस समय धनु राशि में रहते हुए पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह गोचर 7 जनवरी 2026 को दोपहर के समय हुआ और 15 जनवरी 2026 की सुबह तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान बुध का असर सोचने-समझने की क्षमता, वाणी, व्यापार, सेहत और मानसिक स्थिति पर साफ दिखाई देगा।

मेष राशि: तनाव और करियर में रुकावट

बुध गोचर के दौरान मेष राशि वालों का मानसिक दबाव बढ़ सकता है। करियर से जुड़ी अनिश्चितता आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती है। ध्यान भटकने के कारण फैसले गलत हो सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। रिश्तों में भी सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा।

तुला राशि: बेचैनी और आर्थिक परेशानी

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन में बेचैनी रहने से काम में मन नहीं लगेगा। पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही नुकसान करा सकती है। पुरानी गलतियों का असर अब सामने आ सकता है। 15 जनवरी के आसपास सेहत में हल्की गिरावट संभव है।

मीन राशि: ऑफिस और निजी जीवन में दबाव

बुध गोचर के दौरान इस राशि वालों को अपना हर कदम बहुत ही सोच-समझकर उठाना होगा। वर्क प्लेस पर सीनियर्स की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक नुकसान के योग भी बन रहे हैं। मन उदास रहने से काम प्रभावित होगा और किसी करीबी से दूरी बन सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: शुक्र करेंगे मकर राशि में प्रवेश, कर्क-तुला समेत 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, नौकरी-पैसा और रिश्तों पर संकट

सोशल मीडिया के जरिए पाएंगे शोहरत? कुंडली में गुरु, शुक्र और बुध की स्थिति से चलेगा सब पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।