1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 1 अक्टूबर को राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का प्रवेश: इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बंपर धन लाभ और प्रमोशन के योग!

1 अक्टूबर को राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का प्रवेश: इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बंपर धन लाभ और प्रमोशन के योग!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 27, 2026 08:56 am IST,  Updated : Sep 27, 2026 08:57 am IST

1 अक्टूबर को बुध राहु के स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और 12 अक्टूबर तक यहां स्थित रहेंगे। जानिए इस नक्षत्र में बुध का गोचर किन 4 राशियों के लिए शानदार साबित होगा।

budh gochar- India TV Hindi
बुध का नक्षत्र गोचर 4 राशियों के लिए शुभ Image Source : INDIA TV

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के नक्षत्र गोचर काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। कहते हैं जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता है तो इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 1 अक्टूबर को बुध का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन बुध राहु के नक्षत्र स्वाति में प्रवेश कर जायेंगे और फिर 12 अक्टूबर तक यहीं स्थित रहेंगे और इसके बाद विशाखा नक्षत्र में गोचर करने लगेंगे। ज्योतिष अनुसार बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर काफी खास साबित होगा। इस गोचर से 4 राशि वालों के जीवन में अचानक से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। बता दें इससे पहले 26 सितंबर 2026 को बुध ने अपना राशि परिवर्तन भी किया था। चलिए अब जान लेते हैं बुध के नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है। इस राशि वालों को करियर में बंपर लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। आपके विचारों और रणनीतियों की खूब तारीफ होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश से भी बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन काफी शुभ संकेत दे रहा है। आप नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। 1 अक्टूबर से आपका गोल्डन समय शुरू हो जाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। 

तुला राशि (Libra)

बुध का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता में निखार आएगा। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों का नक्षत्र परिवर्तन तरक्की के नए द्वार खोलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस वालों को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। इसके अलावा आईटी, मीडिया या रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल रहेगा। आप इस दौरान अपने भविष्य के लिए बेहतर वित्तीय योजना बनाने में सफल रहेंगे। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 4 राशियों की खुलेगी सोई किस्मत! बंपर धन लाभ, कोर्ट में जीत और नई जॉब के प्रबल योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।