1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2024: बुध 19 जुलाई को सिंह में करेंगे प्रवेश, इन 6 राशियों की लगेगी लॉटरी, अब बनेंगे बिगड़े काम

Budh Gochar 2024: बुध 19 जुलाई को सिंह में करेंगे प्रवेश, इन 6 राशियों की लगेगी लॉटरी, अब बनेंगे बिगड़े काम

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 18, 2024 07:20 am IST,  Updated : Jul 18, 2024 12:37 pm IST

Budh Gochar 2024: बुध ग्रह 19 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का राशि परिवर्तन करना किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा, आइए जानते हैं।

Budh Gochar - India TV Hindi
Budh Gochar Image Source : FILE

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध 19 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर अपने मित्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। बुद्धि, कारोबार, तार्किक क्षमता के कारक ग्रह बुध का राशि परिवर्तन करना कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। खासकर इन पैसा, पद, सम्मान और कारोबार में सफलता राशिचक्र की 5 राशियों को मिल सकती है। आइए जान लेते हैं ये राशियां कौन-कौन सी हैं और कैस परिणाम इनको बुध गोचर के बाद प्राप्त होंगे। 

मेष राशि

बुध का ये गोचर आपके पांचवें स्थान पर होगा। जन्म पत्रिका के पांचवें स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप बहुत खुश रहेंगे। लोग आपकी बातों को तरजीह देंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको किसी पैतृक सम्पत्ति से फायदा हो सकता है। जिन लोगों ने अपने घर में गाय पाल रखी है, उनकी संतान और जीवनसाथी के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी। लिहाजा 22 अगस्त तक हर तरह से अपनी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिये- गाय को हरा चारा खिलाएं। 

वृष राशि 
बुध का ये गोचर आपके चौथे स्थान पर होगा। जन्म पत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवन में माता-पिता का सुख मिलता रहेगा। धन के साथ ही आपकी आयु में भी बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी उन्नति सुनिश्चित होगी। इस दौरान आप धैर्यवान बने रहेंगे। लिहाजा बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए- बुध के मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।

मिथुन राशि
बुध का ये गोचर आपके तीसरे स्थान पर होगा। जन्म पत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है। बुध के इस गोचर से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। साथ ही इस दौरान आप दूसरों के सामने अपने आपको अच्छे से प्रेजेन्ट कर पायेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें। 

सिंह राशि
बुध गोचर आपके पहले यानि लग्न स्थान पर होगा। जन्म पत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। बुध के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत के बल पर हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही जीवन में भरपूर यश-सम्मान मिलेगा । जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि की महिलाओं के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको करियर में लाभ की प्राप्ति होगी । साथ ही आपकी संतान को भी लाभ के अवसर मिलेंगे। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- आपको हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करना चाहिए। साथ ही जितना हो सके, हरे रंग की चीज़ों का दान करना चाहिए।

तुला राशि 
बुध का ये गोचर आपके ग्यारहवें स्थान पर होगा। जन्म पत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है।  बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कोशिशें जारी रखनी चाहिए। साथ ही व्यर्थ की चीजों पर पैसे खर्च करने से और बिना वजह अपना समय बर्बाद करने से आपको बचना चाहिए। इस दौरान आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- मां दुर्गा को हरे रंग का दुपट्टा चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
बुध गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। जन्म पत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। बुध के इस गोचर से आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। इस दौरान आपको अपने काम से और कार्यस्थल से बहुत लगाव होगा। आप सबके चहेते भी होंगे। आपको अपने कामों में दूसरों से हर समय मदद मिलेगी। आपके पास हर तरह के सुख-साधन भी मौजूद होंगे। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- मन्दिर में मिट्टी का घड़ा दान करें। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया किन 10 गंदी आदतों की वजह से हो जाती है अकाल मृत्यु, आप तो नहीं करते ऐसा?

रिस्क लेने में कभी नहीं हिचकिचाते इन 4 राशियों के लोग, खुद के साथ कई बार दूसरों को भी डाल देते हैं मुश्किल में 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।