Budh Nakshatra Parivartan: बुध ग्रह को ज्योतिष में बुद्धि, तार्किक क्षमता और कारोबार का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी ये राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। 10 मार्च 2026 को बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करते हुए राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर करेंगे। बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायक साबित हो सकता है। इन राशियों को जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कौन सी हैं ये राशियां आइए जानते हैं।
बुध के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस दौरान कारोबारियों को मुनाफा मिल सकता है और कारोबार का विस्तार भी होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोग अपनी योग्यता से कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है। बुध आपकी तार्किक क्षमता का विकास करेंगे। बुध का यह गोचर तकनीकी क्षेत्र में मेष राशि वालों को सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों का सहयोग आपके मिल सकता है।
उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का ख्वाब जिन विद्यार्थियों ने देखा है बुध के नक्षत्र बदलने के बाद उनका ख्वाब पूरा हो सकता है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इस राशि के जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। करियर के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का हल किसी करीबी से आपको मिलने की संभावना है। बुध का गोचर आपको सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने वाला साबित हो सकता है। आईटी कंपनियों में काम करने वालों को पदोन्नति या वेतन में वृद्धि मिल सकती है।
बुध का नक्षत्र परिवर्तन धन के मामलों को लेकर बेहद अच्छा साबित हो सकता है। किसी को पैसा उधार दिया था तो वो आपको लौटा सकता है, वहीं निवेश किए गए धन से भी लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे थे वो आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस राशि के विद्यार्थियों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। बुध के प्रभाव के चलते छोटे भाई-बहनों से आपको लाभ मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Guru Gochar 2026: गुरु उच्च राशि में करेंगे गोचर, 5 राशि वालों का बदलेगा समय, खूब होगी कमाई
संपादक की पसंद