Budhaditya Rajyog 2026: जब ग्रहों के राजा सूर्य देव और बुद्धि के कारक बुध किसी राशि में साथ आ जाते हैं तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है। बता दें 30 अप्रैल को ऐसा ही होने जा रहा है। इस दिन बुध देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही सूर्य ग्रह की मौजूदगी है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के महा-मिलन से बुधादित्य राजयोग बनेगा। जो 3 राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
बुधादित्य राजयोग का प्रभाव?
ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य और बुध की युति व्यक्ति को तेज बुद्धि, मान-सम्मान और प्रशासनिक क्षमता प्रदान करती है। इस योग के शुभ प्रभाव से अटके हुए काम पूरे होते हैं और धन आगमन के स्रोत खुलते हैं।
बुधादित्य योग किन राशियों की चमकाएगा किस्मत?
- मेष राशि (Aries): बुधादित्य राजयोग 30 अप्रैल से मेष राशि वालों की किस्मत चमका देगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको इस काम में सफलता मिल सकती है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। बिजनेस में खूब लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। धन लाभ के योग हैं। कमाई में बड़ा उछाल आएगा।
- सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए भी ये योग अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
- धनु राशि (Sagittarius): बुधादित्य योग धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके कठिन कार्य भी आसानी से बन जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कमाई में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी।
बुधादित्य योग का पूर्ण लाभ उठाने के लिए करें ये खास उपाय
- यदि आप इस राजयोग का पूर्ण लाभ उठाना चाहते हैं तो नियमित रूप से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- बुधवार को गणेश भगवान को दूर्वा अर्पित करें।
- गाय को हरा चारा खिलाएं।
- जरूरतमंदों की मदद करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढे़ें: