Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना से कन्या पूजन तक, नवरात्रि के नौ दिन क्या-क्या करना चाहिए?

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना से कन्या पूजन तक, नवरात्रि के नौ दिन क्या-क्या करना चाहिए?

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Published : Mar 18, 2026 12:10 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 12:10 pm IST

Chaitra Navratri 2026 Mein Kya Kya Karna Chahiye: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस साल 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। अक्सर श्रद्धालुओं के मन में ये सवाल रहता है कि नवरात्रि के नौ दिन क्या-क्या करना चाहिए। कैसे माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं। आज हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब देंगे।

chaitra navratri- India TV Hindi
Image Source : CANVA चैत्र नवरात्रि में क्या-क्या करना चाहिए?

Chaitra Navratri 2026 Mein Kya Kya Karna Chahiye: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो इस दौरान माता रानी की विधि विधान पूजा-अर्चना जरूर करें। साथ ही रोजाना उनके मंत्रों का जाप करें और आरती उतारें। कहते हैं जो भी श्रद्धालु नवरात्रि में माता को सच्चे मन से याद करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस साल चैत्र नवरात्र 19 से 26 मार्च तक रहेंगे। यहां आप जानेंगे चैत्र नवरात्रि के नौ दिन क्या-क्या करना चाहिए और कैसे मां अंबे को आप प्रसन्न कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि में क्या-क्या करना चाहिए? (Chaitra Navratri Mein Kya Kya Karna Chahiye)

व्रत रखें

चैत्र नवरात्रि में व्रत रखना चाहिए। कोई पूरे नवरात्र व्रत रहता है तो कोई शुरू का और आखिरी नवरात्र का व्रत रहता है। वहीं कुछ लोग आखिरी के दो नवरात्र व्रत रहते हैं। आपकी जैसी इच्छा हो आप उस तरीके से ये व्रत रहें। इस बात का ध्यान रखें कि नवरात्रि के व्रत में लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से नवरात्रि का व्रत रखता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां देखें चैत्र नवरात्रि व्रत की विधि

रोजाना पूजा और आरती करें

चैत्र नवरात्रि में रोजाना मां अंबे की सुबह-शाम पूजा और आरती जरूर करनी चाहिए। जो लोग व्रत नहीं रख रहे हैं उन्हें भी माता की पूजा जरूर करनी चाहिए। अगर संभव हो तो इन नौ दिनों के लिए माता के समक्ष अखंड ज्योत की स्थापना करें। अगर ऐसा न कर पाएं तो कम से कम रोजाना माता की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक तो जरूर ही जलाएं।

पहले दिन करें घटस्थापना

नवरात्रि के पहले दिन घर में घटस्थापना यानी कलश स्थापना जरूर करें। ये नवरात्रि पर्व का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जो शुभ मुहूर्त में संपन्न किया जाता है। घटस्थापना का मुहूर्त और विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें

माता को चढ़ाएं प्रिय सामग्री 

नवरात्रि में माता रानी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें उनकी प्रिय सामग्री जरूर अर्पित करें। माता को लाल पुष्प, लाल चुनरी, लाल श्रृंगार का सामान, लाल चूड़िया इत्यादि चीजें जरूर चढ़ाएं। इसके अलावा माता रानी को कौड़ी और कमल का फूल अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। यहां देखें नवरात्रि की पूजा सामग्री और माता रानी के श्रृंगार की लिस्ट

दुर्गा सप्तशती का जरूर करें पाठ

नवरात्रि में कई लोग दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करते हैं। कहते हैं इस पाठ को करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नवरात्र के नौ दिनों में आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कम से कम एक बार दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर ही करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ कैसे करते हैं यहां जानिए

माता रानी के मंत्र

नवरात्रि में मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। आप अपनी सुविधानुसार माता रानी के किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं। वैसे इस दौरान 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का जाप बहुत फलदायी होता है। माता के इस मंत्र का कम से कम 108 बार उच्चारण जरूर करना चाहिए।

नवरात्रि में जरूर करें कन्या पूजन

अक्सर लोग इस चीज को लेकर दुविधा में रहते हैं कि कन्या पूजन सिर्फ व्रत रखने वाले लोगों को ही करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है नवरात्रि में कोई भी कन्या पूजन कर सकता है। ज्यादातर लोग नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन करते हैं। लेकिन आप अपनी सुविधानुसार नवरात्रि के किसी भी दिन कन्याओं की पूजा कर सकते हैं। कई लोग तो पूरे नौ दिनों तक कन्याओं का पूजन करते हैं।

दान जरूर करें

नवरात्रि में दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इन नौ दिनों में जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्रों का दान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा गाय, कुत्ता, पक्षी आदि जीवों को भी भोजन जरूर कराएं। 

हवन का विशेष महत्व

नवरात्रि में हवन करने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं हवन पूजन करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। ज्यादातर लोग नवरात्रि की नवमी तिथि पर हवन जरूर करते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hindu Nav Varsh 2026: 12 नहीं 13 महीनों का होगा हिंदू नववर्ष, राजा गुरु और मंत्री मंगल की जोड़ी मचाएगी बड़ी हलचल, तो 4 राशियों के लिए रहेगा ये गोल्डन ईयर!

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement