1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Gochar: 11 जून परम एकादशी के दिन चंद्रमा के गोचर से बनेगा महालक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ

Chandra Gochar: 11 जून परम एकादशी के दिन चंद्रमा के गोचर से बनेगा महालक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 10, 2026 04:08 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 04:08 pm IST

Chandra Gochar: चंद्रमा 11 जून की सुबह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। मेष राशि में मंगल के साथ मिलकर चंद्रमा महालक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे। इस योग के चलते किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

चंद्र गोचर- India TV Hindi
चंद्र गोचर 11 जून 2026 Image Source : MAGNIFIC

Chandra Gochar: चंद्रमा 11 जून 2026 के दिन मीन राशि से निकलकर मेष में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर 11 जून की सबुह 8 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस दिन परम एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा और साथ ही चंद्रमा और मंगल मेष राशि में युति बनाकर महालक्ष्मी योग का भी निर्माण करेंगे। इसलिए चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

मेष राशि 

महालक्ष्मी योग का निर्माण 11 जून के दिन आपकी ही राशि में होगा। इसलिए आर्थिक क्षेत्र में आशातीत परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। कहीं अटका धन आपको वापस मिल सकता है। कुछ लोगों के जीवनसाथी को करियर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। साझेदारी में कारोबार करने वालों को भी बंपर लाभ मिलने के योग हैं। मंगल-चंद्रमा की युति से प्रेम जीवन में भी रोमांस बढ़ सकता है। 

कर्क राशि 

चंद्रमा के गोचर से महालक्ष्मी योग का निर्माण आपकी राशि से दसवें भाव में होगा जिसे लाभ का भाव भी कहा जाता है। इस योग के बनने आपको जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ लोगों को अचानक से आमदनी में वृद्धि मिल सकती है या फिर पदोन्नति हो सकती है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन देखने को मिलेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के भाग्य और धर्म के नवम भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे और महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते सिंह राशि के जातकों को किस्मत का पूरा सहयोग मिल सकता है। आपने बीते समय में कहीं पैसे का निवेश किया था तो आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के कुछ जातक अपना कारोबार खोलने में भी कामयाब होंगे। उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। 

मीन राशि 

आपकी राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे और मंगल के साथ मिलकर महालक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे। दूसरा भाव ज्योतिष में धन का भाव कहा जाता है। इसलिए महालक्ष्मी योग का बनना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही सैलरी पर जॉब मिलने के योग हैं। वहीं पैतृक कारोबार से भी लाभ होने की संभावना है। सेल्स, मीडिया, फिल्म जगत में काम करने वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Parama Ekadashi Puja Vidhi: परम एकादशी की पूजा कैसे करते हैं? जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।