1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 29 अगस्त की रात मीन में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों के लिए लाभ प्राप्ति के बन सकते हैं योग

29 अगस्त की रात मीन में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों के लिए लाभ प्राप्ति के बन सकते हैं योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 29, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Aug 29, 2026 12:11 pm IST

चंद्रमा 29 अगस्त की रात में शनि की कुंभ राशि से निकलकर गुरु की मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्र गोचर से अगस्त महीने के आखिरी कुछ दिन 3 राशियों के लिए लाभदायक रह सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Chandra Gochar- India TV Hindi
चंद्रमा का मीन में गोचर Image Source : MAGNIFIC

चंद्रमा 29 अगस्त की रात को शनि की राशि कुंभ से निकलकर मीन में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 9 बजकर 38 मिनट पर होगा। 31 अगस्त तक चंद्रमा मीन राशि में ही संचार करते रहेंगे और उसके बाद मेष में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा को मन, तरक्की, माता आदि का कारक माना जाता है। 29 अगस्त को शत्रु राशि कुंभ से निकलकर जैसे ही चंद्रमा मीन में प्रवेश करेंगे तो कुछ राशियों को जीवन में सुखद फल मिलने शुरू हो सकते हैं। अगस्त महीने के आखिरी दिन इन राशियों के लिए सुखद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा जिसे लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का भाव कहा जाता है। चंद्रमा की स्थिति के चलते आपको कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्रोत भी कुछ लोगों को मिलने के योग हैं। करियर के क्षेत्र में आपको सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी अच्छा समय बिता सकते हैं। कुछ लोग काम के सिलसिले में यात्राओं पर भी जाएंगे और ये यात्राएं सफल भी हो सकती हैं। 

धनु राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। इस भाव में चंद्रमा बेहद शुभ फल देने वाले माने जाते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को भूमि, भवन या वाहन की प्राप्ति हो सकती हैं। अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ था तो वो पूरा हो सकता है। माता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है जिससे शिक्षा क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। 

कुंभ राशि

आपके द्वितीय भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस भाव को ज्योतिष में धन और कुटुंब का कारक माना जाता है। चंद्रमा की स्थिति के चलते आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। कुछ लोगों को आकस्मिक धन लाभ मिलने के योग हैं। चंद्रमा आपकी वाणी में भी सौम्यता भरेंगे जिससे पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर आप सुखद परिणाम पा सकते हैं। सेहत में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

किस कारोबार में मिलेगी सफलता, कब होगी मनोकामनाएं पूरी? कुंडली के एकादश भाव से करें पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।