1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 18 मार्च को बना है शुभ चंद्राधियोग, ये राशियां पाएंगी जीवन में उन्नति और धन लाभ

18 मार्च को बना है शुभ चंद्राधियोग, ये राशियां पाएंगी जीवन में उन्नति और धन लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 18, 2025 11:07 am IST,  Updated : Mar 18, 2025 11:07 am IST

चंद्रमा 18 मार्च के दिन एक शुभ योग बना रहे हैं। इस योग के चलते किन राशियों को लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

Chadradhiyog- India TV Hindi
चंद्राधियोग Image Source : SOCIAL

चंद्रमा कुंडली में कई तरह के शुभ योग बनाते हैं। इन्हीं शुभ योगों में से एक है चंद्राधियोग। यह योग तब बनता है जब चंद्रमा से छठे, सातवें या आठवें भाव में कोई शुभ ग्रह विराजमान हो। 18 मार्च को मंगलवार के दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और चंद्रमा से अष्टम भाव में शुभ ग्रह बृहस्पति विराजमान रहेंगे। ऐसे में 18 मार्च से लेकर 19 मार्च की दोपहर तक चंद्राधियोग रहेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को जीवन में उन्नति और लाभ मिल सकता है आइए जानते हैं। 

वृषभ राशि

गुरु ग्रह आपकी राशि में विराजमान हैं और चंद्रमा इनके साथ मिलकर ही चंद्राधियोग बना रहे हैं। इसलिए वृषभ राशि वालों की तरक्की इस दौरान हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। धन-धान्य में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। निवेश किया गया धन कई गुना बढ़कर इस राशि के कुछ जातकों के पास आ सकता है। भूमि-भवन या वाहन खरीदने का विचार बना रहे थे तो इसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। आपकी लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि 

चंद्राधियोग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके बिगड़े काम भी अचानक से बन सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से विदेश जाकर जॉब या पढ़ाई करने का विचार बना रहे थे तो आपको सफलता मिलने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, अपनी प्रखर वाणी से आप नए समर्थक जोड़ सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी इस राशि के लोग बनाएंगे। सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

तुला राशि 

इस राशि के कारोबारियों के लिए चंद्राधियोग कई शुभ संकेत लेकर आएगा। आपको अच्छी डील इस दौरान मिल सकती है। कमाई के नए स्रोत मिलने से संचित धन में वृद्धि के भी योग हैं। हालांकि खर्चों पर आपको थोड़ा काबू रखना होगा। बीते समय में आपके द्वारा किए गए कार्य भी इस दौरान फलीभूत होंगे। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए सही रोडमैप आपको मिल सकता है । शिक्षा ग्रहण करने वाले इस राशि के लोगों की एकाग्रता में वृद्धि होगी। इस दौरान टीवी-मोबाइल से दूर रहकर आप एकांत में पढ़ाई करते नजर आ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Gochar 2025 and Horoscope: शनि से भी अधिक शक्तिशाली ग्रह करने वाले हैं गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा पड़ेगा असर

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष में इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगी झोली, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।