1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर कितने दिए जलाने चाहिए? दीया जलाने का समय क्या रहेगा

Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर कितने दिए जलाने चाहिए? दीया जलाने का समय क्या रहेगा

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Oct 18, 2025 02:28 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 02:29 pm IST

Chhoti Diwali 2025 Kitne Diye Jalaye: इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन हनुमान भगवान और मां काली की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए।

chhoti diwali- India TV Hindi
छोटी दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए? Image Source : CANVA

Chhoti Diwali 2025 Date And Kitne Diye Jalaye: धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है जो इस बार 19 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान हनुमान और मां काली की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इसके अलावा इस दिन यमराज की पूजा भी की जाती है। छोटी दिवाली पर भी लोग अपने घर में दीये जलाते हैं और परिवार सहित शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाए जाते हैं और इन्हें कहां-कहां रखना चाहिए।

छोटी दिवाली 2025 तिथि व मुहूर्त (Chhoti Diwali 2025 Date And Time)

छोटी दिवाली इस साल 19 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ 19 अक्टूबर 2025 की दोपहर 01:51 से होगा और इसका समापन 20 अक्टूबर 2025 की दोपहर 03:44 बजे होगा

छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाएं? (Chhoti Diwali Par Kitne Deepak Jalane Chahiye)

वैसे तो छोटी दिवाली पर आप अपनी श्रद्धा के अनुसार कितने भी दीपक जला सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि उनकी संख्या 14 से कम न हो। दरअसल छोटी दिवाली के दिन 14 दीपक जलाने का विशेष महत्व माना जाता है जिसमें से हर दीपक एक विशेष स्थान पर रखा जाता है। 

छोटी दिवाली पर दीपक कहां-कहां जलाएं (Choti Diwali Par Deepak Kha-Kha Jalaya)

एक दीपक यमराज के निमित्त दक्षिण दिशा में, दूसरा मां काली के लिए जलाएं, तीसरा भगवान श्री कृष्ण के लिए, चौथा घर के मुख्य द्वार पर जलाएं, पांचवा दीपक घर की पूर्व दिशा में रखें, छठवा दीपक घर की रसोई में, सातवां दीपक घर की छत पर, आठवां दीपक तुलसी के पौधे के समक्ष, नवां दीपक घर की बालकॉनी या घर की सीढ़ियों के पास, अन्य दीपक घर के इष्ट देव और अन्य देवी-देवताओं के नाम से जलाए जाने की परंपरा है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Narak Chaturdashi 2025 Puja Vidhi & Muhurat: नरक चतुर्दशी कब है 19 या 20 अक्टूबर? नोट तक लें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

Diwali Puja Vidhi & Muhurat 2025 Live: दिवाली कितने तारीख की है 20 या 21 अक्टूबर? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन, जान लें लक्ष्मी पूजन की सही डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।