1. Hindi News
  2. धर्म
  3. धनतेरस के दिन जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, बड़ी से बड़ी समस्या होगी दूर, पाएंगे धन लाभ

धनतेरस के दिन जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, बड़ी से बड़ी समस्या होगी दूर, पाएंगे धन लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 23, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 02:36 pm IST

धनतेरस के दिन तुलसी के कुछ आसान उपाय आपको जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य दिला सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Dhanteras 2024- India TV Hindi
धनतेरस 2024 Image Source : SOCIAL

धनतेरस का त्योहार हमारे जीवन में धन-धान्य और समृद्धि लेकर आता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही खरीदारी और कई तरह के उपाय भी इस दिन किए जाते हैं। माना जाता है कि इस दिन किए गए उपायों को शुभ फल व्यक्ति को लंबे समय तक प्राप्त होता है। ऐसे में आज हम आपको धनतेरस के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन की कई कठिनाइयों से भी आपको छुटकारा मिल जाता है। 

यह उपाय करने से माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा 

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला यह उपाय केवल धनतेरस के दिन ही किया जाना शुभ माना जाता है। आपको धनतेरस के दिन तुलसी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। इसके बाद एक दीपक आपको तुलसी के पास रखना चाहिए। खासकर रात्रि के समय तुलसी के पौधे को अपने मुख्य द्वार के पास रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं और उनकी कृपा आप पर बरसती है। 

इस उपाय को करने से सभी आर्थिक समस्याएं होंगी दूर 

धनतेरस के दिन आपको तुलसी के पौध में गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से धन से जुड़ी सारी समस्याओं का अंत होता है। मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय अगर आप धनतेरस के दिन करते हैं तो कई गुना अधिक शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो धनतेरस के दिन आपको यह उपाय आजमाकर अवश्य देखना चाहिए। 

पारिवारिक खुशी और सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

तुलसी को विष्णुप्रिया भी कहा जाता है, यानि अगर आप तुलसी से जुड़ी उपाय करते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा भी आप पर बरसती है। अगर आप धनतेरस के दिन तुलसी के पौधे पर चुनरी अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन में कई शुभ-परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। यह उपाय आपके घर परिवार में खुशियां लेकर आता है, साथ ही धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है। 

इस उपाय से हर कार्य होगा सफल

अगर आपके काम बार-बार अटकते हैं। बने-बनाए कार्यों में बाधा आती है तो आपको धनतेरस के दिन तुलसी की जड़ में गाय का कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके सभी कार्य बनने लगते हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं वो इस उपाय को करके रोजगार प्राप्त कर सकते है। साथ ही यह उपाय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला भी माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

धनतेरस पर बन रहे शुभ योग से इन 3 राशियों को होगा फायदा, पाएंगे पद-पैसा और सम्मान

छोटी दीवाली कब मनाई जाएगी 30 या 31 अक्तूबर? जान लें सही डेट और इस दिन का महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।