1. Hindi News
  2. धर्म
  3. धनतेरस पर बन रहे शुभ योग से इन 3 राशियों को होगा फायदा, पाएंगे पद-पैसा और सम्मान

धनतेरस पर बन रहे शुभ योग से इन 3 राशियों को होगा फायदा, पाएंगे पद-पैसा और सम्मान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 23, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 01:20 pm IST

धनतरेस के दिन त्रिग्रही और त्रिपुष्कर योग के साथ ही कई अन्य योग भी बनने जा रहे हैं। इन योगों के बनने से किन राशियों को लाभ प्राप्त हो सकता है, जानें हमारे लेख में।

Dhanteras 2024- India TV Hindi
Dhanteras 2024 Image Source : SOCIAL

धनतेरस का त्योहार साल 2024 में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। साथ ही आभूषण आदि की खरीदारी करने से भी इस दिन लाभ की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन इस साल कुछ शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे राशिचक्र की कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा। धनतेरस के दिन त्रिग्रही योग का निर्माण होगा और साथ ही त्रिपुष्कर, इंद्र और वैधृति योग भी रहेगा। इन सभी शुभ योगों के चलते राशिचक्र की किन राशियों को इस दौरान लाभ प्राप्त हो सकता है आइए जानते हैं। 

कर्क राशि 

आपके लिए धनतेरस और उसके बाद का समय काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कई स्रोतों से इस दौरान आपको धन प्राप्त होगा। अटके हुए काम बनेंगे और करियर के क्षेत्र में भी उन्नति मिलेगी। भौतिक सुखों की इस दौरान कर्क राशि के जातकों को प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विवाह योग्य हैं तो सच्चा जीवनसाथी मिल सकता है। इसके साथ संचित धन में भी आपको वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपके विचार स्पष्ट होंगे और सामाजिक स्तर पर आप खुलकर अपनी बातें रख पाएंगे। इसके चलते मान-सम्मान में भी आपको वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

तुला राशि 
भाग्य तुला राशि वालों का साथ देगा। धनतेरस पर बन रहे शुभ योगों से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस दौरान आप जो भी काम अपने हाथ में लेंगे उसे पूरा कर के दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिबद्धता से सब चकित होंगे। वहीं इस राशि के बेरोजगार लोगों को इस दौरान रोजगार प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। तुला राशि के जातकों को किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का भी मौका मिलेगा, रिश्तेदारों से मिलकर आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। धनतेरस के बाद आपकी सेहत में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं

धनु राशि 
आपकी मेहनत धनतेरस के बाद रंग ला सकती है। करियर के क्षेत्र में नई उपलब्धियों का दौर शुरू होगा। कुछ लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। घर परिवार में भी स्थितियां सुधरेंगी और आप मध्यस्थता करके कई लोगों के बीच चल रहे विवादों को सुलझा सकते हैं। प्रेम जीवन में भी इस दौरान आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अत्यधिक खर्च करने से आपको बचना चाहिए। धन राशि के कुछ जातकों को बड़ी खुशखबरी भी इस दौरान प्राप्त हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

अहोई अष्टमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, संतान पक्ष से जुड़ी सभी समस्याएं होंगी दूर, घर में आएगी सुख-समृद्धि

धनतेरस के दिन खरीदने जा रहे हैं वाहन तो पहले जान लें शुभ मुहूर्त, मिलेगा 13 गुना अधिक लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।