1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. अहोई अष्टमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, संतान पक्ष से जुड़ी सभी समस्याएं होंगी दूर, घर में आएगी सुख-समृद्धि

अहोई अष्टमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, संतान पक्ष से जुड़ी सभी समस्याएं होंगी दूर, घर में आएगी सुख-समृद्धि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 22, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 04:38 pm IST

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की सुख-समृद्धि और पारिवारिक संपन्नता के लिए रखा जाता है। इस दिन राशि के अनुसार क्या उपाय करना शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।

Ahoi Ashtami 2024- India TV Hindi
अहोई अष्टमी 2024 Image Source : INDIA TV

अहोई अष्टमी का व्रत महिलाओं के द्वारा संतान की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना के साथ रखा जाता है। माना जाता है कि, अहोई माता की पूजा करने से आपको संतान की प्राप्ति भी होती है। साथ ही पार्वती माता आपके जीवन की कई विघ्न बाधाओं को भी दूर करती हैं। इस व्रत के दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार उपाय करते हैं, तो शुभ फलों की प्राप्ति आपको हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे। 

मेष राशि- इस दिन मेष राशि वाली महिलाओं को पूजा के दौरान सिंदूर माता पार्वती को अर्पित करना चाहिए। 

वृषभ राशि- अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन पूजन के दौरान अगर आप सिंदूर अर्पित करती हैं, तो संतान के जीवन की विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। 

मिथुन राशि-  इस राशि के महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन 'ॐ गौरीशंकराय नमः' मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप आपको कम से कम 108 बार करना चाहिए। 

कर्क राशि- अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती को फल का भोग लगाने से कर्क राशि की महिलाओं को लाभ प्राप्त हो सकता है। 

सिंह राशि- अग्नि तत्व की सिंह राशि वाली महिलाओं को शिवलिंग पर इस दिन जल अर्पित करना चाहिए। इससे संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही घर में समृद्धि आती है। 

कन्या राशि- इस राशि वाली महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। इससे आपका जीवन सुखमय होता है। 

तुला राशि- आप श्रृंगार का सामान अगर माता पार्वती को अर्पित करती हैं, तो घर परिवार में चल रही हर समस्या का अंत हो सकता है। 

वृश्चिक राशि- आपको इस दिन कथा का पाठ करना चाहिए और अन्य लोगों को भी कथा सुनानी चाहिए

धनु राशि- इस दिन शिव परिवार की पूजा करने से आपके जीवन की दुख-विपदाएं दूर हो सकती हैं। 

मकर राशि- इस राशि वालों को भगवान शिव के मंत्रों का जप इस दिन करना चाहिए। इससे आपके परिवार में तो खुशियां आती ही हैं, साथ ही मानसिक बल भी आपको प्राप्त होता है। 

कुंभ राशि- कुंभ राशि की महिलाओं को माता पार्वती को सिंदूर अर्पित करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। ऐसा करने से रुके हुए काम भी बनने लगते हैं। 

मीन राशि- आप इस दिन माता पार्वती को सफेद फूल अर्पित करके जीवन में समृद्धि प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही भगवान शिव के मंत्रों का जप करना भी आपके लिए हितकारी रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

छोटी दीवाली कब मनाई जाएगी 30 या 31 अक्तूबर? जान लें सही डेट और इस दिन का महत्व

दिवाली से पहले 24 अक्टूबर को बन रहा महामुहूर्त, सर्वार्थ सिद्ध और गुरु का त्रिकोण योग, ये कार्य करने से होगा बड़ा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म