1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Diwali 2026 Ganesh Ji Ki Aarti: लक्ष्मी माता की आरती से पहले जरूर करें गणेश जी की यह पावन आरती, यहां देखें 'जय गणेश देवा' के संपूर्ण लिरिक्स

Diwali 2026 Ganesh Ji Ki Aarti: लक्ष्मी माता की आरती से पहले जरूर करें गणेश जी की यह पावन आरती, यहां देखें 'जय गणेश देवा' के संपूर्ण लिरिक्स

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Nov 08, 2026 10:38 am IST,  Updated : Nov 08, 2026 10:39 am IST

Ganesh Ji Ki Aarti: दिवाली की पूजा करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन लक्ष्मी माता की आरती से पहले गणेश जी की आरती जरूर करें। यहां जानें गणपति आरती के लिरिक्स।

ganesh ji ki aarti- India TV Hindi
गणेश जी की आरती Image Source : INDIA TV

Diwali 2026 Ganesh Ji Ki Aarti: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा-अनुष्ठान की शुरुआत प्रथम पूज्य देवका भगवान गणेश की वंदना से ही होती है। वहीं, दीपावली के पावन पर्व पर गणेश पूजन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पूजन का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है, जब माता लक्ष्मी की आरती करने से ठीक पहले विघ्नहर्ता श्री गणेश की आरती भी विधिवत संपन्न की जाए। चलिए जानते हैं दीवाली पर गणेश जी की आरती कब करनी है और इसके संपूर्ण लिरिक्स क्या हैं।

दिवाली पर गणेश जी की आरती का समय

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन और आरती का समय शाम 05:54 से शाम 07:50 बजे तक रहेगा।

गणेश जी की आरती
Image Source : INDIA TVगणेश जी की आरती

गणेश जी की आरती के लिरिक्स

  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
  • एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।
  • माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
  • पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।
  • लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
  • अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
  • बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
  • 'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
  • दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।
  • कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

दिवाली पर गणेश जी की आरती कैसे करें?

दिवाली की पावन रात्रि पर शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद, पूरे परिवार के साथ मिलकर सच्चे मन से विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की आरती करें। ध्यान रहे कि आरती करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। भगवान गणेश की आरती संपन्न होने के तुरंत बाद माता लक्ष्मी की आरती करें। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि देवी-देवताओं की यह पावन आरती हमेशा शुद्ध घी के दीपक से ही प्रज्वलित की जानी चाहिए।

Ganesh Ji Ki Aarti PDF Download

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Diwali 2026 Laxmi Aarti Lyrics: दिवाली पर मां लक्ष्मी की आरती करें या नहीं? जानिए सही नियम संपूर्ण लिरिक्स और आरती का समय​

दिवाली क्यों मनाई जाती है, क्या है इस पर्व की शुरुआत की कहानी? यहां जानें दीपावली से जुड़ी ये पौराणिक कथाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।