1. Hindi News
  2. धर्म
  3. किचन में कभी खाली न होने दें इन 5 चीजों के बर्तन, बिगड़ सकते हैं घर के हालात, रूठेंगी माता लक्ष्मी

किचन में कभी खाली न होने दें इन 5 चीजों के बर्तन, बिगड़ सकते हैं घर के हालात, रूठेंगी माता लक्ष्मी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 30, 2024 04:17 pm IST,  Updated : May 30, 2024 04:17 pm IST

घर की रसोई में रखी जाने वाली कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनकी कमी कभी नहीं होनी चाहिए। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

Kitchen - India TV Hindi
Kitchen Image Source : FREEPIK

घर में पूजा स्थल के बाद अगर कोई पवित्र स्थान माना जाता है, तो वो है घर की रसोई। अक्सर रसोई से जुड़े कई वास्तु नियमों के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि घर की रसोई में वो कौन सी चीजें हैं जो कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, इन चीजों के रसोई में न होने से माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और घर के हालात भी खराब हो सकते हैं। 

घर की रसोई में कभी खत्म न होने दें चावल 

आपने देखा होगा कि हर धार्मिक, मांगलिक कार्य में चावलों का इस्तेमाल भी किया जाता है। जब हम किसी पर तिलक लगाते हैं तो उसमें भी अक्षत यानि चावल डाले जाते हैं। इसके साथ ही ज्योतिष में चावल को चंद्रमा और शुक्र से जोड़कर देखा जाता है, यानि चावल इन ग्रहों को भी मजबूत कर सकते हैं। चावल पवित्रता का प्रतीक भी हैं, इसलिए कभी भी आपको घर की रसोई में चावल का बर्तन खाली नहीं होने देना चाहिए। ऐसा करना माता लक्ष्मी की कृपा से आपको वंचित कर सकता है। 

किचन में आटा रखना होता है शुभ 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के किचन में आटे की भी कभी कमी नहीं होनी चाहिए। आटा खत्म होने से पहले ही आपको सचेत हो जाना चाहिए और पहले ही आटा खरीद लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर रसोई में आटा नहीं होता तो व्यक्ति का मान-सम्मान समाज में कम हो सकता है। इसके साथ ही आटे का खाली बर्तन आपके पारिवारिक जीवन में कलह का कारण बन सकता है। 

नमक का खाली बर्तन घर में पैदा कर सकता है नकारात्मकता
अगर आपकी रसोई में नमक नहीं है तो कई परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। वास्तु में नमक को नकारात्मकता दूर करने वाला पदार्थ माना जाता है, घर में किसी तरह की बुरी शक्ति का प्रवेश न हो इसलिए नमक का पोछा लगाने की भी सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर घर की रसोई में नमक का बर्तन खाली है तो उसे तुरंत भर दें। नमक आपके घर के कई वास्तु दोषों को दूर करने में कारगर साबित होता है। 

किचन में कभी न हो हल्दी की कमी 
हल्दी का इस्तेमाल पूजा-पाठ में हमेशा होता है। हल्दी को ज्योतिष में गुरु ग्रह से जोड़कर भी देखा जाता है। इसलिए घर की रसोई में आपको कभी भी हल्दी का बर्तन खाली नहीं रखना चाहिए। हल्दी की कमी आपके घर में परेशानियों का सबब बन सकती है। वहीं घर में हल्दी होने से पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहता है। 

किचन में जरूर रखें लौंग 
घर के किचन में लौंग भी आपको हमेशा रखनी चाहिए, लौंग के बर्तन को भी कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। घर में लौंग होने से सुख-समृद्धि व्यक्ति के जीवन में आती है। वहीं लौंग का बर्तन अगर खाली पड़ा हो तो माता लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

 क्या है भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा? ये कब और कितने दिनों तक के लिए होती है, जानें पूरी डिटेल्स

गंगा दशहरा के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा कई गुना अधिक लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।