1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Gochar 2025: दीपावली से पहले अतिचारी गति करते हुए गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों के जीवन में मच सकती है उथल-पुथल

Guru Gochar 2025: दीपावली से पहले अतिचारी गति करते हुए गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों के जीवन में मच सकती है उथल-पुथल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 02, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 02:55 pm IST

गुरु ग्रह 18 अक्टूबर को अतिचारी गति करते हुए मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। गुरु के गोचर से किन राशियों के जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं, और क्या उपाय इनको करने चाहिए आइए जानते हैं।

Guru Gochar 2025- India TV Hindi
गुरु गोचर 2025 Image Source : UNSPLASH

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह वर्तमान समय में अतिचारी गति कर रहे हैं। अतिचारी गति का अर्थ होता है जब कोई ग्रह अपनी सामान्य गति से बहुत तेज गति करता है। सामान्य रूप से गुरु साल में एक बार राशि बदलते हैं लेकिन इस साल 14 मई को मिथुन राशि में गुरु ने गोचर किया था और अब 18 अक्टूबर को एक बार फिर से राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 18 अक्टूबर को गुरु का गोचर कर्क राशि में होगा वहीं 5 दिसंबर 2025 को गुरु वापस मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि गुरु का कर्क राशि में गोचर राशिचक्र की किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा और क्या उपाय इन राशियों को करने चाहिए। 

वृषभ राशि 

गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में होगा। अतिचारी गति में गुरु का आपके तृतीय भाव में होना शुभ नहीं कहा जा सकता। गुरु का यह गोचर आपके खर्चों में वृद्धि कर सकता है और आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शारीरिक रूप से आप खुद को दुर्बल पा सकते हैं। इसलिए अपने बजट और स्वास्थ्य पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान अपनी सीमाओं को पहचानें और व्यर्थ बातें करने से बचें। उपाय के तौर पर आपको पीले खाद्य पदार्थों का दान करना चाहिए। 

सिंह राशि 

गुरु के इस गोचर के चलते आप पर आलस्य हावी हो सकता है जिसके कारण आपके कई कार्य अटक सकते हैं। आपके शत्रु भी इस दौरान सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर आपको बेहद सतर्क रहना होगा। आवश्यकता से अधिक किसी पर भी भरोसा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। अपनी राज की बातों को किसी के साथ भी साझा न करें। धन से जुड़े मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। उपाय के तौर पर पीले वस्त्रों का दान करें।

कुंभ राशि 

गुरु ग्रह आपकी राशि से षष्ठम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता हो सकती है। इस दौरान आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपको उधार का लेन-देन करने से बचना होगा नहीं तो बुरी स्थिति में फंस सकते हैं। इस अवधि में बाहर का तला-भुना भोजन आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। उपाय के तौर पर आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Diwali 2025 Date: दशहरा के कितने दिन बाद मनाई जाएगी दिवाली, जानिए सही डेट और मुहूर्त

Budh Gochar 2025: बुध 3 अक्टूबर को करेंगे शुक्र की राशि में गोचर, मेष-धनु समेत चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।