1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Pushya Yog 2026: 18 जून को बन रहा है लाभदायक गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, धन-दौलत से भर जाएगी इन 5 राशियों की झोली

Guru Pushya Yog 2026: 18 जून को बन रहा है लाभदायक गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, धन-दौलत से भर जाएगी इन 5 राशियों की झोली

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 17, 2026 08:56 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 08:56 pm IST

Guru Pushya Yog 2026 and Horoscope: 18 जून को गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है। इस योग का इन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। तो यहां जानिए वो लकी राशियां कौनसी हैं।

गुरु पुष्य योग 2026- India TV Hindi
गुरु पुष्य योग 2026 Image Source : FILE IMAGE

Guru Pushya Nakshatra Yog 2026: 18 जून को पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का पुष्य नक्षत्र में जाना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। 18 जून, 2026 की रात 9 बजकर 32 मिनट पर गुरु शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे और 18 अगस्त तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। बता दें कि गुरुवार को पुष्य नक्षत्र पड़ जाए तो गुरु पुष्य योग बनता है। इस योग के दौरान घर में नई वस्तुएं लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं आदि खरीदने के लिए शुभ योग है। 

पुष्य नक्षत्र को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने वाला माना जाता है। इसे शुभ, सुंदर और सुख संपदा देने वाला माना गया है। इस नक्षत्र के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही नए सामान जैसे सोना-चांदी की खरीदारी के लिए भी पुष्य नक्षत्र बड़ा ही शुभ माना जाता है। बता दें कि गुरु पुष्य योग के संयोग से इन राशि वालों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि किन राशियों को धन-समृद्धि का सुख मिलेगा।

1. मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को गुरु पुष्य योग का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। धन-धान्य में अपार वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक पहले से अधिक मजबूत होगा। इस दौरान किए गए निवेश से भविष्य में कई गुना अधिक लाभ मिलेगा। कारोबार में भी जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

2. कर्क राशि

गुरु पुष्य योग कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।  साथ ही इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है।

3. वृश्चिक राशि 

पुष्य नक्षत्र वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। यह शुभ योग आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ दिलाएगा। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस दौरान आपको अपने भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी साबित होगा।

4. मकर राशि

मकर राशि पर पुष्य योग का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। कारोबार में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। वहीं अचानक से आपको धन का लाभ मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

5. मीन राशि

गुरु पुष्य योग मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान कोई नया वाहन या जमीन भी खरीद सकते हैं। आपके सभी काम बिना बाधा के पूरे होंगे। अटका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। रिश्तों के मामले में भी यह योग आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Mangal Gochar: 21 जून को वृषभ राशि में गोचर करेंगे मंगल, 4 राशियों के लिए खुलेंगे उन्नति के द्वार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।