Guru Shukra Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु और शुक्र को शुभ ग्रहों का दर्जा दिया गया है। ये दोनों ग्रह जब किसी विशेष स्थिति में आते हैं तो इसका असर जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ता है। 10 जुलाई 2026 को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर गुरु और शुक्र के बीच 30 डिग्री का विशेष संबंध बनेगा, जिसे ज्योतिष में बारहवां योग कहते हैं। जो सीमित समय के लिए प्रभावी रहेगा, लेकिन सौभाग्य, आर्थिक लाभ और सफलता के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा।
गुरु और शुक्र युति
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु और शुक्र की यह युति कुछ राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक मजबूती और व्यक्तिगत विकास का कारण बन सकती है। मिथुन, तुला और धनु राशि वालों के लिए यह समय विशेष तौर पर लाभकारी साबित हो सकता है।
- मिथुन राशि: गुरु-शुक्र का यह शुभ योग मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने या आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और विश्वास मजबूत होगा। संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है।
- तुला राशि: आपके लिए गुरु-शुक्र की युति पेशेवर जीवन में अच्छी खबरें ला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए सराहना और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू होने के योग हैं। इन्क्रीमेंट, प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। कारोबारियों को नए ग्राहक और लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ने के योग हैं।
- धनु राशि: आपके लिए यह योग भाग्य और प्रगति का संकेत माना जा रहा है। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी और करियर के क्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। आय में बढ़ोतरी और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ेगी, जिससे सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Budhaditya Yog: सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, 15 से 22 जून तक इन 4 राशियों का रहेगा गोल्डन समय