1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर इस दिशा में लगा दें पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, बड़े से बड़ा संकट होगा दूर

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर इस दिशा में लगा दें पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, बड़े से बड़ा संकट होगा दूर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 12, 2025 07:07 am IST,  Updated : Apr 12, 2025 07:07 am IST

Hanuman Janmotsav: पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को बेहद कल्याणकारी माना जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सही दिशा में इनकी तस्वीर लगाकर आप जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

Hanuman Janmotsav- India TV Hindi
हनुमान जन्मोत्सव Image Source : FILE

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भक्त हनुमान जी की पूजा के साथ ही कई उपाय भी आजमाते हैं। माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी से जुड़े उपायों को आजमाने से सुख-समृद्धि घर में आती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के कई उपायों में से एक पंचमुखी हनुमान जी का उपाय भी है। माना जाता है कि इस दिन पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर अगर आप सही दिशा में लगा देते हैं तो कई तरह के संकटों से आपको मुक्ति मिल सकती है। 

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर का महत्व 

धार्मिक दृष्टि से भी और वास्तु शास्त्र में भी पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को बेहद खास माना गया है। पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर में वानर, गरुड़, वराह, अश्व और हयग्रीव मुख होते हैं। हनुमान जी के पांच मुख दुश्मनों पर विजय, लंबी उम्र, निडरता हमें प्रदान करते हैं और साथ ही हमारी मनोकामनाओं को भी पूरा करते हैं। किस दिशा में आपको हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगानी चाहिए, आइए अब इस बारे में जानते हैं। 

दक्षिण मुखी घर के गेट पर- जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में हैं उनको पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर घर के मुख्य दरवाजे पर लगानी चाहिए। वास्तु में दक्षिण मुखी घर को शुभ नहीं माना जाता लेकिन आप घर के मुख्य दरवाजे पर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर लगा देते हैं तो हर तरह का वास्तु दोष दूर हो जाता है। घर का गेट सही दिशा में है तो घर की दक्षिण वाली दीवार पर भी आप यह तस्वीर लगा सकते हैं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। जीवन में आने वाले संकटों से भी इस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से मुक्ति मिलती है। 

दक्षिण-पश्चिम दिशा में- इस दिशा को नैऋत्य कोण भी कहा जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन अगर आप इस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति लगा देते हैं तो घर में मौजूद हर प्रकार का वास्तु दोष दूर हो सकता है। इससे आपके जीवन में स्थिरता और समृद्धि आती है। साथ ही धन में भी बढ़ोतरी होती है। 

उत्तर-पूर्व दिशा- इस दिशा को ईशान कोण भी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन आप इस दिशा में भी पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से संकट दूर होते हैं। घर परिवार में शांति और संतुलन बना रहता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Surya Gochar: मेष राशि में सूर्य का गोचर 3 राशियों के लिए प्रतिकूल, 14 अप्रैल के बाद बढ़ेंगी चिंताएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।