Surya Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल से मेष राशि में संचार करेंगे। मई के मध्य तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे। मेष सूर्य की उच्च राशि है इसलिए कई लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर सुखद साबित होगा। वहीं राशिचक्र की कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिन्हें सूर्य के गोचर के बाद जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों की नेतृत्व की क्षमता प्रभावित हो सकती है और साथ ही करियर के क्षेत्र में भी उतार चढ़ाव आ सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं।
कन्या राशि
सूर्य का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस गोचर के चलते जीवन में चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। करियर क्षेत्र में उचित आमदनी न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी वैसी सफलता नहीं मिलेगी जैसी आप चाहते हैं, इस दौरान आपको धैर्य बनाकर आगे बढ़ना होगा। मैनेजर या टीम लीडर हैं तो अपनी बातों को जूनियर्स के सामने समझदारी से रखें। नेतृत्व की क्षमता इस दौरान प्रभावित होगी। सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी कन्या राशि के जातकों को रखनी चाहिए।
तुला राशि
सूर्य ग्रह आपके साझेदारी के सप्तम भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में सूर्य के होने से वैवाहिक संबंधों में अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपका गुस्सा पार्टनर को आपसे दूर कर सकता है, इसलिए क्रोध करने से बचें। साझेदारी में कारोबार करने वालों को अपने पार्टनर पर नजर बनाए रखनी होगी। पैसों का लेन देन सोच-समझकर करें। सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सावधानी से करें अन्यथा मानहानि हो सकती है। सूर्य के इस गोचर के दौरान गलत संगति से भी बचकर रहें।
कुंभ राशि
आपके तृतीय भाव में सूर्य ग्रह गोचर करेंगे। इस भाव में सूर्य का होना भाई-बहनों के साथ दूरियां पैदा कर सकते है। करियर के क्षेत्र में भी संघर्षों का सामना आपको करना पड़ेगा। कोई भी बड़ा निर्णय बिना सोच-विचार के न लें। अनचाही चीजों पर न चाहते हुए भी धन खर्च करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। सिर और जोड़ों में दर्द की समस्या इस राशि के लोगों को परेशान कर सकती है, सेहत का ध्यान दें। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने के लिए आपको योग-ध्यान करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-