1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Good Luck Tips: जब भी किसी महत्वपूर्ण काम पर जाएं तो घर से निकलते समय जरूर कर लें ये 5 काम, जरूर मिलेगी सफलता

Good Luck Tips: जब भी किसी महत्वपूर्ण काम पर जाएं तो घर से निकलते समय जरूर कर लें ये 5 काम, जरूर मिलेगी सफलता

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 04, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 04:26 pm IST

Good Luck Tips: अगर आप किसी जरूरी मीटिंग, इंटरव्यू, परीक्षा या बड़े फैसले के लिए घर से निकल रहे हैं, तो ये ज्योतिषीय उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। माना जाता है कि ये उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक परिणाम दिलाते हैं।

Astro Tips For Good Luck- India TV Hindi
घर से निकलते समय जरूर कर लें ये 5 काम Image Source : PEXELS

Good Luck Tips: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शुभ-अशुभ संकेतों का विशेष महत्व बताया गया है। खासकर जब कोई व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकलता है, तो वह चाहता है कि उसका काम बिना किसी बाधा के सफल हो। ऐसे में ज्योतिष में कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर दिन को शुभ और सफल बनाया जा सकता है।

ज्योतिष में क्यों जरूरी हैं ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की ऊर्जा और हमारे छोटे-छोटे कर्म भी जीवन पर बड़ा प्रभाव डालते हैं। घर से निकलते समय किए गए कुछ कार्य सफलता के द्वार खोल सकते हैं और आने वाली बाधाओं को दूर कर सकते हैं।

सांसों की दिशा पर दें विशेष ध्यान

घर से बाहर निकलने से पहले यह जरूर देखें कि आपकी नाक के किस छेद से सांस ज्यादा चल रही है। मान्यता है कि जिस ओर से सांस तेज चल रही हो, उसी दिशा का पैर पहले बाहर रखना शुभ होता है। अगर दोनों नासिका से सांस समान चल रही हो, तो दायां पैर आगे बढ़ाना लाभकारी माना जाता है।

गुड़ और पानी का सेवन

घर से निकलने से पहले गुड़ का छोटा सा टुकड़ा खाकर पानी पीना बेहद शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, इससे कार्यों में मिठास आती है और सफलता के योग बनते हैं।

काली मिर्च के दानों पर चलें

अगर आप घर के किसी जरूरी काम के लिए बाहर जा रहे हो तो काली मिर्च का यह उपाय जरूर आजमाएं। कहते हैं कि अगर आप अपने रास्ते में कुछ काली मिर्च के दाने रखकर उन पर पैर रखकर आगे बढ़ते हैं, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा को पीछे छोड़ने का प्रतीक माना जाता है। इससे कार्य में आने वाली अड़चनें दूर हो सकती हैं।

शीशे में खुद को देखें

घर से निकलने से पहले शीशे में खुद को देखना शुमाना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाता है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत महसूस करता है, जो सफलता के लिए बेहद जरूरी है।

गणेश जी का स्मरण करें

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। कहा जाता है कि जब भी किसी बड़े और शुभ काम के लिए जा रहे हो तो बप्पा के दर्शन जरूर करना चाहिए। घर से निकलते समय "श्री गणेशाय नमः" का जाप करने से बाधाएं दूर होती हैं और कार्य में सफलता मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।