जिस तरह कुंडली देखकर आपकी प्रेम स्थिति का पता लगाया जा सकता है, उसी तरह हस्तरेखा भी लव लाइफ के राज खोल सकती है। हथेली पर बनने वाली रखाओं को देखकर पता चल जाता है कि आपको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी या आपकी प्रेम कहानी अधूरी रह जाएगी। आइए विस्तार से जानते हैं हथेली देखकर कैसे कर सकते हैं लव लाइफ का पता।
विवाह रेखा
हाथ की कनिष्ठा उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। बुध पर्वत पर बाहर से अंदर की ओर आने वाली रेखाओं को विवाह रेखा कहा जाता है और इन रेखाओं से प्रेम संबंधों का भी पता चलता है। अगर विवाह रेखा 3 या 3 से कम हैं और इनमें से कोई रेखा स्पष्ट है तो लव लाइफ में सुखद फल प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि सच्चा प्रेम मिलने से पहले ऐसे लोगों का लव अफेयर पहले भी हो सकता है। वहीं केवल एक विवाह रेखा स्पष्ट और गहरी है तो व्यक्ति को प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसे लोगों का अक्सर एक ही लव पार्टनर होता है।
अगर विवाह रेखाएं 3 से ज्यादा हैं तो प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे लोग रिश्ते में होते हुए भी अन्य लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इसके साथ ही प्रेम जीवन में असफलता मिलने के भी आसार अधिक होते हैं। वहीं अगर लव लाइन कटी हुई है तो ऐसे लोगों का दिल टूट सकता है प्रेम कहानी अधूरी रह सकती है।
हृदय रेखा से लव लाइफ की जानकारी
जिन लोगों की हथेली में हृदय रेखा स्पष्ट होती है और गुरु पर्वत तक पहुंचती है वो लोग सच्चे लव पार्टनर माने जाते हैं। ऐसे लोग लव लाइफ को विवाह के बंधन में बांधने में भी कामयाब हो सकती है।
वहीं हृदय रेखा गुरु पर्वत तक न पहुंचे या फिर हृदय रेखा कई रेखाओं से कटी हुई हो तो ऐसे लोगों का प्रेम संबंध अधूरा रह सकता है। सफलता मिलेगी भी तो बहुत कड़े प्रयासों के पास।
शुक्र पर्वत
हथेली में अंगूठे के नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहा जाता है। शुक्र प्रेम, आकर्षण का कारक ग्रह है। इसलिए प्रेम जीवन के बारे में इस पर्वत से भी काफी कुछ जानकारी मिलती है। अगर हथेली में शुक्र पर्वत साफ सुथरा और उभरा हुआ है तो ऐसे व्यक्ति को प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग रहते हैं।
शुक्र पर्वत यदि हथेली में दबा हुआ है, शुक्र पर्वत पर रेखाओं का जाल बना हुआ है तो लव लाइफ में कई परेशानियां व्यक्ति को आ सकती हैं। ऐसे लोगों का रिश्ता टूट सकता है। कई बार ऐसे लोग प्रेम विवाह कर भी लेते हैं तो विवाह के बाद अलगाव की स्थिति बन सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
कुंडली में पितृदोष बन सकता है पारिवारिक कलह और रुकावटों का कारण, जानें इससे बचने के उपाय