Holi 2026: होली का पावन त्योहार 4 मार्च 2026 को है। इस दिन को ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि इस दिन बुध और गुरु ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। वहीं राहु-केतु जो हमेशा वक्री गति करते हैं उनको भी वक्री ग्रहों के साथ जोड़ लिया जाए तो कुल 4 ग्रह होली के दिन वक्री गति करेंगे। ऐसे में होली के त्योहार के दिन कुछ राशियों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं।
मिथुन राशि
आपके लिए बुध और गुरु का वक्री होना अच्छा नहीं कहा जा सकता। होली वाले दिन आपको वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा और जहां तक संभव हो वाहन ना ही चलाएं तो बेहतर। पारिवारिक जीवन में वार्तालाप करते समय आपको शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। गलत संगति से इस दिन दूर रहें नहीं तो मानहानि हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि वालों को उन लोगों से बचकर रहने की आवश्यकता होगी जो मुंह के सामने तो हितैषी बनते हैं लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराइयां करते हैं। मांस-मदिरा आदि का सेवन इस दिन करने से बचें। सेहत का विशेष ख्याल रखें होली के दिन भावनाओं में बहकर तला-भुना खाने से सेहत बिगड़ सकती है। उपाय के तौर पर आपको इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि
शनि की राशि कुंभ वालों को भी होली वाले दिन सामाजिक स्तर पर संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। वार्तालाप के दौरान शब्दों का इस्तेमाल समझदारी से करें। बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से भी आपको बचना होगा। कीमती सामान खो सकता है इसलिए अपनी चीजों को सावधानीपूर्वक रखें। उपाय के तौर पर भगवान शिव की पूजा आपको करनी चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों द्वादश भाव में बुध ग्रह वक्री होंगे वहीं आपकी राशि के स्वामी गुरु भी होली के दिन वक्री रहेंगे। यह कारण है कि आपको सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता होगी। होली पर और होली के बाद भी कोई भी बड़ा निर्णय बिना सलाह के न लें। घर के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं लेकिन घर के किसी सदस्य की खराब तबीयत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। उपाय के तौर पर भगवान विष्णु का आपको ध्यान करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-