Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आपके कुल देवी-देवता कौन हैं, कैसे चलता है इसका पता? इनकी पूजा से मिट जाते हैं सभी कष्ट

आपके कुल देवी-देवता कौन हैं, कैसे चलता है इसका पता? इनकी पूजा से मिट जाते हैं सभी कष्ट

हिंदू परंपराओं में कुल देवी या देवता को परिवार के सदस्य के रूप में ही देखा जाता है। इनकी पूजा करने से आपके कई कष्ट भी दूर हो जाते हैं। हालांकि, कई लोगों को अपने कुल देवी-देवताओं का पता नहीं होता आप कैसे इनके बारे में जान सकते हैं आज हम इसी की जानकारी आपको देंगे।

Written By: Naveen Khantwal
Published : Jul 02, 2025 09:44 am IST, Updated : Jul 02, 2025 09:44 am IST
Kul devi-devta - India TV Hindi
Image Source : META AI कुल देवी-देवता

कुल देवी-देवता वो होते हैं जिनकी पूजा हमारे पूर्वजों के समय से होती चली आ रही है। इन्हें परिवार के सदस्य के रूप में ही देखा जाता है। कुल देवी-देवता को परिवार और वंश का रक्षक भी कहा जाता है। इनकी पूजा से आपके जीवन की दुख-विपदाएं भी दूर होती हैं। हालांकि, वर्तमान समय में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपने कुल देवी या देवता की जानकारी नहीं है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने कुल के पूज्य देवी या देवता का पता कर सकते हैं।

पैतृक स्थान से करें कुल देवी-देवता का पता 

अगर आप अपने पूर्वजों की धरती से दूर रहते हैं तो पैतृक स्थान पर रहने वाले लोगों से आप अपने कुल के देवता का पता लगा सकते हैं। आपके पूर्वजों के गांव या कस्बे के लोग जिस स्थानीय देवता की पूजा करते हैं अक्सर वही आपके कुल देवी-देवता होते हैं। अपने कुल देवता के बारे में जानने का यह सबसे आसान तरीका है। 

गोत्र से भी कर सकते हैं पता 

आपको अपना गोत्र पता है तो उससे भी आप अपने कुल के पूज्य देवी-देवताओं का पता लगा सकते हैं। हर गोत्र के एक अपने कुल देवी और देवता होते हैं। परिवार के किसी सदस्या या फिर समान गोत्र के किसी व्यक्ति से आप जान सकते हैं कि आपके कुल देवता कौन हैं। 

पूजा के स्थान से जानें कुल देवी-देवता का पता 

हर कुल के लोग पितृ शांति के लिए कुल देवी-देवता की पूजा करते हैं। वहीं शादी, मुंडन आदि के लिए भी कुल देवी-देवता के मंदिर में विशेष पूजा आयोजित की जाती है। अगर आप अपने पैतृक स्थान से दूर हैं तो अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से जान सकते हैं कि इस तरह की विशेष पूजा किस मंदिर में होती थी। ऐसे में आसानी से आपको अपने कुल देवी-देवता का पता लग सकता है। 

कुंडली से कुल देवी-देवता का पता 

अगर आप अपने जड़ों से इतने दूर हैं कि ऊपर बताई गई बातों के द्वारा कुल देवी-देवता का पता नहीं लगा पा रहे हैं तो आप इसके लिए कुंडली का सहारा भी ले सकते हैं। कुंडली में कुछ विशेष भाव और ग्रहों की स्थिति को देखकर कुल देवी-देवता या आपके इष्ट देव का पता लग जाता है। हालांकि इसके लिए आपको किसी विद्वान ज्योतिषाचार्य से संपर्क करने की आवश्यकता होगी। 

कुल देवी-देवताओं की पूजा के लाभ 

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि कुल देवी-देवता आपके रक्षक होते हैं। इसीलिए हर प्रमुख कार्य में इनकी पूजा का विधान सदियों से चला आ रहा है। कुल देवी-देवताओं की पूजा करने से पितृ दोष से भी आप मुक्त हो जाते हैं। कुल देवी-देवता की पूजा आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और समृद्धि दिलाती है। इनकी पूजा करने से आपके पितरों को भी प्रसन्नता प्राप्त होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सावन माह के दौरान रोज करें शिव स्तुति के लिए यह पाठ, महादेव कर देंगे आपके शत्रुओं का नाश

Ashadha Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा जुलाई में किस दिन है? अभी जान लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement