1. Hindi News
  2. धर्म
  3. June Ekadashi 2026: जून में एकादशी व्रत कब-कब रखा जाएगा? अभी से नोट कर लें तारीख

June Ekadashi 2026: जून में एकादशी व्रत कब-कब रखा जाएगा? अभी से नोट कर लें तारीख

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 29, 2026 01:56 pm IST,  Updated : May 29, 2026 01:57 pm IST

June Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है और हर महीने में दो एकादशी तिथि पड़ती हैं। एक बार कृष्ण पक्ष में तो दूसरी बार शुक्ल पक्ष में। जानिए जून में एकादशी व्रत कब-कब रखा जाएगा।

ekadashi- India TV Hindi
जून में एकादशी व्रत कब-कब रखा जाएगा? Image Source : INDIA TV

June Ekadashi 2026: जून में दो बड़ी एकादशी पड़ने वाली हैं। पहली परमा एकादशी तो दूसरी निर्जला एकादशी। दोनों ही एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। परम एकादशी हर तीन साल में एक ही बार आती है तो वहीं निर्जला एकादशी साल की सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है। मान्यताओं अनुसार जो व्यक्ति साल भर की सभी एकादशी का व्रत रख पाने में सक्षम न हो तो वो सिर्फ निर्जला एकादशी का व्रत रखकर सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त कर सकता है। चलिए जानते हैं जून में एकादशी कब-कब पड़ रही हैं।

जून एकादशी 2026

  1. 11 जून 2026 को परम एकादशी पड़ेगी। इस एकादशी व्रत का पारण समय 12 मई की सुबह 05:23 से 08:10 बजे तक रहेगा। परम एकादशी अधिक माह में आती है, इसलिए ये दुर्लभ एकादशी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस एकादशी व्रत को रखने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  2. 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। इस एकादशी का पारण समय 26 जून की सुबह 05:25 से 08:13 बजे तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 10:22 बजे का है। ये एकादशी तिथि 24 जून की शाम 06:12 से शुरू होकर 25 जून की रात 08:09 बजे तक रहेगी। 

निर्जला एकादशी का विशेष महत्व

निर्जला एकादशी साल की सभी चौबीस एकादशियों में सबसे महत्त्वपूर्ण एकादशी होती है। इस दिन श्रद्धालु बिना पानी पिए व्रत रहते हैं यानी इस व्रत में अन्न या जल किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में आता है। लेकिन ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से जीवन के सारे कष्टों का निवारण हो जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Budh Gochar 2026: स्वराशि मिथुन में आकर बुध बनाएंगे भद्र राजयोग, जानें सभी 12 राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।