Jyotish Upay: कई बार आपने अपने घर के बड़ों को ये कहते या करते देखा होगा कि वे कुछ चीजों को सीधे किसी के हाथ में देने के लिए मना करते हैं। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें सीधे हाथ में देने से व्यक्ति पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कहते हैं कि कुछ चीजों की ऊर्जा ही ऐसी होती है कि ये घर की सुख-शांति को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि कुछ चीजों को डायरेक्ट किसी के हाथ में नहीं देना चाहिए। तो चलिए जान लेते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें किसी के हाथ में देने से परहेज करना चाहिए।
नमक देते समय खास रखें ध्यान
नमक का आदान-प्रदान करते समय खास तौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है। बताया जाता है कि नमक में नकारात्मक ऊर्जा को भी अपने अंदर खींचने की क्षमता पाई जाती है। ऐसे में इसे राहु-केतु से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि नमक को सीधे सामने वाले के हाथ में देने या किसी के हाथ से डायरेक्ट लेने पर उन दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हो सकता है। ऐसे में नमक को किसी बर्तन में इस तरह से रख दें, ताकि दूसरा व्यक्ति खुद नमक ले सके।
मिर्च बढ़ाएगी रिश्ते में कड़वाहट
मिर्च के लेन-देन के समय भी यही कहा जाता है कि डायरेक्ट किसी के हाथ में मिर्च नहीं देनी चाहिए। दरअसल, इसका स्वभाव तीखा होता है। वहीं, मिर्च को रिश्तों में कड़वाहट का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि मिर्च का सीधे आदान-प्रदान होने से आपके सामने वाले से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इतना ही नहीं छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ सकता है। ऐसे में इसके लिए भी नमक वाला ही तरीका अपनाना बेहतर माना जाता है।
रुमाल
अनजाने में ऐसा हो जाता है कि हमसे कोई रुमाल मांगता है और हम सीधे उसके हाथ में रुमाल रख देते हैं। वास्तु की मान तो ऐसा करना शुभ नहीं होता है। माना जाता है कि रुमाल हाथों-हाथ देने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। रिश्तों में दूरी आने की आशंका मानी जाती है। ऐसे में सीधे रुमाल किसी को पकड़ाने की बजाय, उसे सामने वाले के आसपास रख दें।
धारदार चीजें
धारदार वस्तुओं को कभी-भी किसी के हाथ में सीधे नहीं देना चाहिए। नुकीली चीजें जैसे कैंची, चाकू या सुई काटने का प्रतीक होती हैं। वास्तु अनुसार, इन्हें हाथों-हाथ में देने से बेवजह ही रिश्तों में दरार पैदा होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी चीजों के लेन-देन के लिए बेहतर है कि इन्हें किसी सतह पर रख दें, ताकि सामने वाला खुद ले सके।
लोहा का सीधे लेन-देन अशुभ
इसके अलावा लोहे की चीजों का आदान-प्रदान करते समय भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिष में लोहा धातु का संबंध शनि देव से बताया जाता है। ऐसे में लोहे की चीजें सीधे हाथ में देने से शनि का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों या किसी भी तरह का तनाव झेलना पड़ सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Shani Vakri 2026: शनि चलेंगे उल्टी चाल! इन 3 राशियों का शुरू होगा Best Time, 138 दिन खूब होगी कमाई