1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ketu Nakshatra Gochar 2026: दो दिन बाद केतु का मघा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों का लाएगा अच्छा समय, बिजनेस और नौकरी में होगा तगड़ा मुनाफा!

Ketu Nakshatra Gochar 2026: दो दिन बाद केतु का मघा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों का लाएगा अच्छा समय, बिजनेस और नौकरी में होगा तगड़ा मुनाफा!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Mar 27, 2026 11:43 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 11:43 am IST

Ketu Nakshatra Gochar 2026: केतु ग्रह दो दिन बाद यानी 29 मार्च 2026 को मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेगा, जहां ये 5 दिसंबर तक स्थित रहेगा। इस नक्षत्र में केतु का आना 3 राशियों के लिए वरदान साबित होगा और करियर में जबरदस्त तरक्की मिलेगी।

ketu ka nakshatra gochar- India TV Hindi
केतु का नक्षत्र गोचर Image Source : INDIA TV

Ketu Nakshatra Gochar 2026: मघा नक्षत्र केतु का ही नक्षत्र है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग आत्मविश्वासी, मेहनती और धैर्यवान होते हैं। ये हर काम को बेहद सावधानी से करते हैं। इन्हें सफलता आमतौर पर 27 वर्ष की आयु के बाद ही मिलती है। ये काफी धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। दूसरों का दुख इनसें देखा नहीं जाता। ये मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे में इस प्रभावशाली नक्षत्र में केतु का प्रवेश करना कुछ राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। अचानक पदोन्नति और विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी। बॉस आपके काम की खूब प्रशंसा करेंगे। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। अगर आप विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो ये समय आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। प्रेम विवाह के भी योग बनेंगे। संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के अच्छे दिन 29 मार्च से शुरू हो जाएंगे। केतु का नक्षत्र गोचर आपकी किस्मत चमका देगा। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। पार्टनरशिप के कार्यों में खूब मुनाफा होगा। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। विदेश जाने के शुभ योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए केतु का गोचर लाभकारी साबित होगा। नये काम की शुरुआत करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Navratri Vrat Paran 2026: नवरात्रि व्रत का पारण कब करना चाहिए? नोट कर लें व्रत खोलने की सही डेट और टाइम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।