1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन से राशियों को मिलेगा मिला-जुला फल, जानें कौन होगा लाभ में और कौन करेगा नुकसान की भरपाई

Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन से राशियों को मिलेगा मिला-जुला फल, जानें कौन होगा लाभ में और कौन करेगा नुकसान की भरपाई

 Written By: Arti Azad
 Published : Jan 23, 2026 12:02 am IST,  Updated : Jan 23, 2026 12:02 am IST

Ketu Gochar 2026: साल की शुरुआत में केतु ग्रह का नक्षत्र गोचर राशियों के जीवन में मिला-जुला प्रभाव देगा। कुछ राशियां आर्थिक और पारिवारिक लाभ के साथ करियर में तरक्की पाएंगी, तो कुछ को आर्थिक और रिश्तों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। डानें कौन फायदे में रहेगा और किसे नुकसान होगा।

ketu nakshatra parivartan 2026- India TV Hindi
केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026 का शुभ-अशुभ प्रभाव Image Source : FILE IMAGE

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का नक्षत्र और राशि परिवर्तन जीवन के कई पहलुओं पर असर डालता है। 25 जनवरी 2026, रविवार को केतु ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे। यह गोचर सुबह 7:09 बजे से शुरू होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, केतु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए आर्थिक, पारिवारिक और करियर लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। केतु ग्रह कर्म, वैराग्य और मानसिक स्थिति से जुड़ा माना जाता है और इसके प्रभाव से जीवन में उतार-चढ़ाव संभव हैं।

केतु ग्रह का प्रभाव

ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह माना गया है। केतु ग्रह को कर्म, वैराग्य और भ्रम का कारक माना जाता है। इसके प्रभाव से करियर में अचानक रुकावटें, परिवार और रिश्तों में विवाद, मानसिक तनाव, डिप्रेशन और आत्मविश्वास की कमी आ सकती है। केतु पिछले जन्म के कर्मों का फल देता है।

केतु नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव

सिंह राशि: इस राशि के जातकों पर केतु नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव रहेगा। इन जातक के माता-पिता को संतान पक्ष से सुख और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं और अधिकारियों समर्थन भी मिलेगा।

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी केतु नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आया है। इस दौरान आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और घर का माहौल सुखद रहेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि: केतु नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आया है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

केतु नक्षत्र गोचर का इन राशियों पर अशुभ प्रभाव

मिथुन राशि: केतु नक्षत्र परिवर्तन का अशुभ प्रभाव पड़ने से मिथुन राशि के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि: ऐसी राशियां जिन पर केतु नक्षत्र परिवर्तन का अशुभ प्रभाव पडे़गा, उनमें से एक है तुला राशि। इन जातकों के खर्चे बढ़ सकते हैं, आर्थिक नुकसान और रिश्तों में गलतफहमी संभव है। ऐसे में निवेश सोच-समझकर करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: कछुए वाली अंगूठी पहनने से जाग जाएगा सोया नसीब, लेकिन इन राशियों के लिए यही बन सकती है परेशानी की वजह 

Palmistry Career Tips: आप नौकरी के लिए बने हैं या आपको बिजनेस सूट करेगा? हाथ की इस लकीर से चलेगा पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।