1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Khatarnak Rashiyan: माफी नहीं...सीधे बदला! जानें किन राशियों के लोग कभी नहीं भूलते अपना अपमान

Khatarnak Rashiyan: माफी नहीं...सीधे बदला! जानें किन राशियों के लोग कभी नहीं भूलते अपना अपमान

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 18, 2026 12:59 pm IST,  Updated : May 18, 2026 01:16 pm IST

Khatarnak Rashiyan: ज्योतिष अनुसार इन 4 राशियों के लोग जब तक अपना बदला नहीं ले लेते तब तक ये शांत नहीं बैठते और अंदर ही अंदर जलते रहते हैं। जानिए किन राशियों के लोगों में बदला लेने की भावना सबसे ज्यादा होती है।

zodiac- India TV Hindi
किन राशियों के लोग कभी नहीं भूलते अपना अपमान Image Source : INDIA TV

Khatarnak Rashiyan: ज्योतिष की मानें तो हर राशि का अपना एक अलग स्वभाव होता है। किसी राशि के लोग एकदम शांत स्वभाव के होते हैं। फिर चाहे कोई कुछ भी कह देते उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनसें जुड़े लोग अपना अपमान कभी नहीं भूलते। ये तब तक क्रोध की अग्नि में जलते रहते हैं जब तक वो अपना बदला नहीं ले लेते। ये जल्दी किसी को माफी नहीं देते और समय आने पर चुन-चुनकर बदला लेते हैं। चलिए जानते हैं ये किन राशियों के लोग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio): बदला लेने में सबसे आगे

वृश्चिक राशि वालों में बदला लेने की भावना सबसे ज्यादा होती है। ये लोग बेहद रहस्यमयी और जुनूनी होते हैं। जिसे अपना मान लेते हैं उसके साथ पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। लेकिन अगर कोई इनका भरोसा तोड़े तो ये चीज ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते और समय आने पर ये सूद समेत बदला लेते हैं।

वृषभ राशि (Taurus): कभी नहीं भूलते अपमान

वृषभ राशि वाले वैसे तो आम तौर पर बेहद शांत, धैर्यवान और अपने काम से काम रखने वाले होते हैं। लेकिन इन लोगों का गुस्सा काफी भयंकर होता है जिसे संभालना कई दफा नामुमकिन हो जाता है। ये लोग सालों-साल तक अपना अपमान नहीं भूलते और समय आने पर ये अपना बदला जरूर लेते हैं।

मकर राशि (Capricorn): चुन-चुनकर लेते हैं बदला

वैसे तो मकर राशि वाले शांत स्वभाव के और व्यावहारिक होते हैं लेकिन इनके अंदर भी बदले की भावना काफी ज्यादा रहती है। इन्हें अपना मान-सम्मान सबसे ज्यादा प्रिय होता है और यदि कोई इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करें तो ये उसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ते। ये समय आने पर अपना बदला जरूर लेते हैं।

सिंह राशि (Leo): बदला लेने में बेहद खतरनाक

सिंह राशि वाले काफी स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपना आत्मसम्मान सबसे प्रिय होता है। लेकिन अगर कोई इसे ठेस पहुंचाने की कोशिश करे तो ये उसे इतना अपमानित कर देते हैं कि कोई इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। ये बदला लेते समय काफी आक्रामक हो जाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: शेर जैसा जिगर और सोने जैसा दिल! इस मूलांक वालों की होती है विराट कोहली जैसी पर्सनालिटी

Lakshmi Narayan Yog: मई के आखिर में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, लक्ष्मीनारायण योग कराएगा भारी धन लाभ!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।