1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इस अमावस्या को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, संभलकर रहें ये 3 राशियां, पैरों तले खिसक सकती है जमीन

इस अमावस्या को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, संभलकर रहें ये 3 राशियां, पैरों तले खिसक सकती है जमीन

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Aug 22, 2025 08:37 am IST,  Updated : Aug 22, 2025 08:37 am IST

23 अगस्त 2025 को शनि अमावस्या है जिसके ठीक एक महीने बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। जानिए ये ग्रहण किन राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Surya Grahan 2025- India TV Hindi
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण तीन राशियों को करेगा परेशान Image Source : CANVA

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आश्विन अमावस्या को यानी 21 सितंबर 2025 को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 21 सितंबर की रात 11 बजे से होगी और समाप्ति देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगी। ये खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया आदि में प्रमुखता से दिखाई देगा। पंचांग अनुसार ये ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में आकार लेगा। जानिए किन राशियों के लोगों को इस ग्रहण के दौरान सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को कई मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपको किसी ऐसे व्यक्ति से धोखा मिल सकता है जिससे आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आर्थिक स्थिति अचानक से बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।

कन्या राशि

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशान करेगा। आपको नौकरी, बिजनेस, स्वास्थ्य, आर्थिक, लव हर मामलों में संभलकर रहने की जरूरत होगी। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें क्योंकि इससे आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी ये ग्रहण हानिकारक साबित हो सकता है। आपको इस दौरान बेहद सतर्क रहना होगा। आर्थिक परेशानियां आएंगी। निवेश से नुकसान होगा। किसी अपने से अचानक से धोखा मिल सकता है। वाद-विवाद काफी ज्यादा होंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लग सकते हैं। लेकिन अगर विशेष सावधानी बरतेंगे तो इन सभी नुकसान से बच पाएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इस त्योहार पर दिख जाए सफेद उल्लू तो समझिए मां लक्ष्मी खुद चलकर आई हैं आपके द्वार

7 सितंबर का चंद्र ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा? जानिए किन राशियों को देगा धन लाभ का सुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।