Lucky Birth Dates: अंकज्योतिष की मानें तो हमारे जन्म की तारीख हमारे स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में काफी कुछ बता सकती है। आज यहां हम आपको कुछ ऐसी तारीखों के बारे में बताएंगे जिनमें जन्मी लड़कियां जन्म से ही राजयोग लेकर आती हैं। जिस कारण से इन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता और इनका पूरा जीवन ऐशो-आराम में बीतता है। चलिए जानते हैं ये किन जन्म तारीख की लड़कियां हैं।
मूलांक 6 की लड़कियां होती हैं भाग्यशाली
यहां हम मूलांक 6 की लड़कियों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती हैं। ये राजयोग लेकर पैदा होती हैं और जीवन में सभी सुख-सुविधाएं पाती हैं। बता दें जिनकी जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इन पर धन और वैभव के कारक शुक्र देव मेहरबान रहते हैं।
मूलांक 6 की लड़कियों का स्वभाव और जीवन
- मूलांक 6 की लड़कियां काफी शौकीन स्वभाव की होती हैं। इन्हें महंगे कपड़े, ज्वेलरी और कीमती चीजें काफी आकर्षित करती हैं।
- इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है, जिस वजह से हर कोई इनकी ओर खींचा चला आता है।
- शादी के बाद ये अपने पति और ससुराल वालों की किस्मत चमका देती हैं।
- इनके बात करने का तरीका सबसे अलग और आकर्षक होता है।
- ये लड़कियां अपने परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होती हैं और रिश्तों को बहुत अच्छे से निभाती हैं।
- मूलांक 6 की लड़कियां फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सफल होती हैं।
- अंकज्योतिष अनुसार ये लड़कियां जिस घर में बहू बनकर जाती हैं, वहां बरकत आना शुरू हो जाती है।
- ये आत्मनिर्भर होती हैं। कम उम्र में ही अपने पैरों पर खड़ी हो जाती हैं।
- लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं और जमकर खर्च भी करती हैं।
- दूसरों की मदद के लिए भी ये हमेशा तैयार रहती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: