1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lucky Stone: खाली जेब भर देगा ये करामाती रत्न, पहनते ही जाग जाएगी सालों से सोई किस्मत, पैसा ही पैसा देगा ये ड्रीम स्टोन!

Lucky Stone: खाली जेब भर देगा ये करामाती रत्न, पहनते ही जाग जाएगी सालों से सोई किस्मत, पैसा ही पैसा देगा ये ड्रीम स्टोन!

 Written By: Arti Azad
 Published : Apr 18, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 01:06 pm IST

Lucky Gemstone: रत्न शास्त्र में कई रत्न बताए गए हैं, जो जीवन की दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। ऐसा ही एक रत्न है जो आर्थिक समस्याओं को दूर करके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में कारगर हो सकता है। जानिए धन की प्राप्ति के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।

Lucky Stone- India TV Hindi
आर्थिक तंगी को दूर करेगा ये खास रत्न Image Source : FREEPIK

Lucky Gemstone: कई बार लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद आर्थिक परेशानियों से जूझते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसकी एक वजह कुंडली में ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी हो सकता है। ऐसे में रत्न शास्त्र में कुछ खास रत्नों का उल्लेख किया गया है, जो जीवन में धन और सुख-समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है जेड स्टोन, जिसे ड्रीम स्टोन भी कहा जाता है। यह रत्न कारण से व्यक्ति के जीवन में पैसे आने के रास्ते खोलता है। सही तरीके से धारण करने पर इसके कई लाभ बताए जाते हैं। 

क्या है जेड स्टोन?

जेड स्टोन एक लोकप्रिय रत्न है जिसे गुड लक और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ड्रीम स्टोन भी कहा जाता है क्योंकि यह व्यक्ति के सपनों को साकार करने में मददगार माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह रत्न जीवन में तरक्की और सफलता लाने में सहायक होता है।

धन और सफलता के लिए कैसे फायदेमंद

जेड स्टोन को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में धन के नए अवसर खुल सकते हैं। माना जाता है कि यह व्यापार में लाभ दिलाता है और रुका हुआ पैसा वापस लाने में मदद करता है। इसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगती है।

मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा

इस रत्न को पहनने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। यह आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता को बढ़ाता है। यही कारण है कि इसे सुख-शांति और संतुलन का प्रतीक भी माना जाता है।

कैसे करें जेड स्टोन धारण

जेड स्टोन को अंगूठी, ब्रेसलेट या पेंडेंट के रूप में पहना जा सकता है। इसे सोने या चांदी में जड़वाना शुभ माना जाता है। अगर इसे पहनना संभव न हो तो इसे तिजोरी, कैश बॉक्स या ऑफिस डेस्क पर भी रखा जा सकता है।

जेड स्टोन धारण करने के नियम

जेड स्टोन बुधवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। इसे पहनने से पहले कच्चे दूध या गंगाजल से शुद्ध करें। ज्योतिष के अनुसार मिथुन और कन्या राशि के लोगों के लिए यह रत्न विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। हालांकि इसे खरीदने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से जरूर सलाह लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: गलत दान आपको ही बना देगा गरीब, इस नेक काम में भी विवेक जरूरी, जानिए कब दान देना चाहिए और कब नहीं 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।