1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Grahan Rules: चंद्र ग्रहण के दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं? जानें

Chandra Grahan Rules: चंद्र ग्रहण के दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं? जानें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 05, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 02:46 pm IST

Chandra Grahan Rules: चंद्रग्रहण 7 सितंबर को है, इस दिन आपको क्या करने से लाभ होगा और क्या कार्य आपको नहीं करना चाहिए इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Chandra Grahan- India TV Hindi
चंद्रग्रहण 2025 Image Source : UNSPLASH

Chandra Grahan Rules: चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से भी इसको बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है। इस दिन भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि है। चंद्रग्रहण की शुरुआत रात्रि 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर अर्धरात्रि 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। चंद्रग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान हर किसी को रखना चाहिए, नहीं तो ग्रहण का दुष्प्रभाव जीवन पर हो सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि चंद्रग्रहण वाले दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

चंद्रग्रहण के दिन क्या न करें 

चंद्रग्रहण का सूतक जब भी मान्य होता है तब कई तरह की सावधानियां आपको बरतनी चाहिए। आपको बता दें कि साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में भी दिखेगा और इसका सूतक भी मान्य होगा। इसलिए नीचे दी गई गलतियां इस दिन आपको नहीं करनी चाहिए। 

  • चंद्रग्रहण के दिन नकारात्मक शक्तियां बहुत सक्रिय होती हैं इसलिए आपको गलती से भी इस दिन देवी-देवताओं की प्रतिमा को नहीं छूना चाहिए। इसके साथ ही घर के पूजा स्थल को लाल या पीले रंग के कपड़े से ढक कर रखें। 
  • इस दिन आपको तुलसी के पौधे और पीपल, बरगद के पेड़ को स्पर्श करने से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आपको दोष लग सकता है। 
  • ग्रहण वाले दिन ऐसे लोगों से न मिलें जो नकारात्मक बातें करते हैं। वहीं नकारात्मक जगहों पर जाने से भी आपको इस दिन बचना चाहिए। 
  • इस दिन शारीरिक संबंध बनाने से भी बचें। ऐसा करने से आपको शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • ग्रहण वाले दिन ज्यादा वार्तालाप करने से बचें और लड़ाई-झगड़ा या बहसबाजी तो गलती से भी न करें। ऐसा करने आपके पारिवारिक जीवन की खुशियों को दूर कर सकता है। 
  • इस दिन आपको नुकीली चीजों जैसे चाकू, सुई, कैची आदि का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। 
  • चंद्रग्रहण वाले दिन नाखून, बाल आदि काटना भी शुभ नहीं माना जाता। 
  • इस दिन गर्भवती महिलाओं को बाहर निकलने से बचना चाहिए। इसके साथ ही नुकीली चीजों को भी गर्भवती महिलाएं न पकड़ें। 

चंद्रग्रहण के दिन क्या करें 

  • चंद्रग्रहण वाले दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आप चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र, चांदी आदि का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों के दान से चंद्रदोष दूर होता है और साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको मिलता है। 
  • चंद्रग्रहण के दौरान आपको मंत्रों का जप करने से भी लाभ मिलते हैं। इस दिन शिव जी के मंत्र खासकर महामृत्युंजय मंत्र का जप करना अतिशुभ माना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा के मंत्र- 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' का मंत्र भी आप कर सकते हैं। ग्रहण के दिन इष्ट देव के मंत्रों का जप करने से भी आपको शुभ फल मिलते हैं। 
  • इस दिन पितरों के निमित्त आप श्राद्ध, जप, हवन और तर्पण आदि भी कर सकते हैं। 
  • ग्रहण के दौरान धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना भी शुभ माना जाता है। 
  • ग्रहण के खत्म होने के बाद आपको स्नान करना चाहिए इससे नकरात्मकता दूर होती है। 
  • ग्रहण के बाद घर के पूजा स्थल के साथ ही पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan Sutak Timing: चंद्रग्रहण का सूतक भारत में कब से कब तक रहेगा? जान लें सही टाइमिंग

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दिन कर्क, वृश्चिक और मीन राशि को क्यों रहना चाहिए बेहद सतर्क?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।