1. Hindi News
  2. धर्म
  3. माघ पूर्णिमा पर बन रहे शुभ संयोगों से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, करियर और आर्थिक पक्ष में आएगी मजबूती

माघ पूर्णिमा पर बन रहे शुभ संयोगों से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, करियर और आर्थिक पक्ष में आएगी मजबूती

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 11, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Feb 11, 2025 03:37 pm IST

माघ पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र दिन माना जाता है। साल 2025 में 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा तिथि है। इस दिन कुछ ऐसे संयोग भी बन रहे हैं, जिनके चलते कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

Magh Purnima 2025- India TV Hindi
माघ पूर्णिमा 2025 Image Source : INDIA TV

माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म की पवित्र तिथियों में से एक है। इस दिन स्नान-दान के साथ ही व्रत रखना भी अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। साल 2025 में माघ पूर्णिमा 12 फरवरी के दिन है। यूं तो माघ पूर्णिमा हर वर्ष ही मनाई जाती है, लेकिन साल 2025 में कुछ ऐसे संयोग बन रहे हैं, जिनके चलते माघ पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है। माघ पूर्णिमा के दिन क्या-क्या संयोग बनने जा रहे हैं और इसका लाभ किन राशियों को मिल सकता है, आइए जानते हैं। 

माघ पूर्णिमा पर शुभ संयोग 

माघ पूर्णिमा के दिन सूर्य ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, यानि इस दिन कुंभ संक्रांति भी मनाई जाएगी। इसके साथ ही सौभाग्य नाम का शुभ योग 12 फरवरी को सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा इस दिन अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान होंगे। वहीं माघ पूर्णिमा के दिन ही महाकुंभ का प्रमुख स्नान प्रयाग राज में किया जाएगा। इन शुभ योगों के चलते 4 राशियां विशेष लाभ पाएंगी। 

मिथुन राशि 

माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में होंगे वहीं सूर्य आपके भाग्य भाव में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति आपको माघ पूर्णिमा के बाद कई शुभ परिणाम दिला सकती है। आपको करियर के क्षेत्र में आशातीत परिणाम प्राप्त होंगे। धन से जुड़ी चिंताएं भी दूर होंगी और आप उधार चुकाने में कामयाब रहेंगे। इस अवधि के दौरान आपकी ख्याति सामाजिक स्तर पर बढ़ सकती है। धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। 

कर्क राशि 

आपके 12 फरवरी के बाद का समय अनुकूल रहेगा। शत्रु पक्ष पर आप विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं इस राशि के कुछ जातकों को मनचाही जगह पर जॉब करने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और निवेश किए गए धन से आप लाभ पा सकते हैं। माता-पिता के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाते भी आप दिखेंगे। इस राशि की विवाह योग्य अविवाहित महिलाओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। 

तुला राशि 

माघ पूर्णिमा के दिन बनने वाले शुभ संयोगों के चलते आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं। आपकी बातों को सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। सोशल मीडिया पर आपकी कोई पोस्ट लोगों द्वारा पसंद की जा सकती है। धन-धान्य की भी इस दौरान वृद्धि होगी। आप साज-सज्जा के सामान पर धन खर्च कर सकते हैं। कई चिंताओं से मुक्ति तुला राशि के जातकों को मिल सकती है। आस-पड़ोस के लोगों से मेलजोल बढ़ने से आप खुश होंगे। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान थे, तो उससे भी छुटकारा आप पाएंगे। आप आत्मकेंद्रित होकर इस दौरान हर कार्य को करेंगे जिससे सफलता आपके कदम चूमेगी। घर परिवार के माहौल में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सूर्य संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय, करियर और आर्थिक जीवन में आएगा उछाल

Snow Moon 2025: 12 फरवरी को दिखेगा सुपर स्नो मून, इन 3 राशियों की तिजोरी भरेगी धन से

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।