1. Hindi News
  2. धर्म
  3. महाकुंभ में आए 'चाय वाले बाबा', न खाते हैं न बोलते हैं, फिर भी IAS बनने में करते हैं मदद

महाकुंभ में आए 'चाय वाले बाबा', न खाते हैं न बोलते हैं, फिर भी IAS बनने में करते हैं मदद

 Published : Jan 09, 2025 05:41 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 05:57 pm IST

Mahakumbh 2025: महाकुंभ त्योहार शुरू होने की तारीख निकट आ रही है। इसी बीच यहां अलग-अलग अखाड़ों के साधु आ रहे हैं। इसी में से एक बाबा काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं, इन्हें लोग चाय वाले बाबा के नाम से जानते हैं।

Mahakumbh 2025- India TV Hindi
चाय वाले बाबा Image Source : ANI

Kumbh Mela 2025: 13 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। यूपी की योगी सरकार इस त्योहार को लेकर जमकर तैयारियों में जुटी हुई है। अभी से ही महाकुंभ को लेकर दुनिया भर में इसके चर्चा हो रही है। इसी बीच प्रतापगढ़ के एक बाबा का भी खूब नाम हो रहा है। लोग इन्हें प्यार से चाय वाले बाबा के नाम से जानते हैं। बाबा इन दिनों धार्मिक मेले में आए हुए हैं।

Related Stories

40 सालों से हैं मौन

बाबा की खास बात यह है कि बीते 40 सालों से उन्होंने न कुछ खाया और न ही कुछ बोला। उन्होंने मौन रहने और भोजन न करने की कसम खा रखी है, इतना ही नहीं वे यूपीएससी एस्पिरेंट्स की मदद भी करते हैं। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा हर दिन सिर्फ चाय पीकर ही जीवित रहते हैं, कहा जा रहा कि बाबा रोजाना 10 कप चाय पीकर ही अपना जीवन जी रहे हैं।

शिष्यों ने दी ये जानकारी

उनके एक छात्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं करीबन 5 सालों के महराज जी से जुड़ा हूं। हम उनके अनुयायी हैं, समय-समय पर , जब हमें उनकी मदद की जरूरत होती है तो वे यूपीएससी में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। आगे कहा कि भाषा महज एक माध्यम है, जो लिखित या मौखिक हो सकता है। गुरुजी ने मौन साधना कर रखी है, लेकिन हम उनके इशारे और वाट्सऐप संदेशों के माध्यम से समझ जाते हैं। हमारे सवालों के बारे में वे हमें लिखित में जवाब देते हैं।

महाकुंभ की अन्य बातें

जानकारी दे दें कि महाकुंभ 12 वर्षों में एक बार लगता है। प्रयागराज के महाकुंभ का अपना ही अलग महत्व है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का सगंम है इस कारण यहां के महाकुंभ महत्व अधिक माना जाता है। 13 जनवरी की इसकी शुरुआत हो रही है हालांकि पहला शाही स्नान 14 तारीख को है, इस दिन दूर-दूर आए नागा साधू सबसे पहले शाही स्नान करेंगे, उसके बाद आम लोग स्नान कर सकेंगे।

(ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।