Malavya Rajyog 2026: शुक्र ग्रह 19 अप्रैल 2026, रविवार को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो ज्योतिष में बेहद शुभ और प्रभावशाली घटना मानी जाती है। खास बात यह है कि यह गोचर अक्षय तृतीया के दिन हो रहा है, जिससे प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। शुक्र अपने ही राशि वृषभ में आकर मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे, जिसे पंचमहापुरुष योगों में से एक शक्तिशाली योग माना जाता है। यह योग जीवन में सुख, ऐश्वर्य, धन और करियर में तरक्की देने वाला माना जाता है।
मालव्य राजयोग क्यों है खास
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र स्वराशि वृषभ या तुला में प्रवेश करते हैं या उच्च राशि मीन में स्थित होते हैं, तो मालव्य राजयोग बनता है। जो व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-सुविधा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला माना जाता है। इस बार शुक्र का गोचर अक्षय तृतीया के दिन हो रहा है, जिससे यह संयोग और भी शक्तिशाली माना जा रहा है।
मेष राशि
शुक्र गोचर आपके जीवन पर सकारात्मक असर डालेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। हालांकि, खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आप खर्चों को नियंत्रित रखते हैं तो आपको बड़ा फायदा मिल सकता है।
वृषभ राशि
आपके लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आय में वृद्धि के संकेत है। अगर आपका कोई प्रमोशन रुका हुआ है तो वह इस समय मिल सकता है। अगर आप इस समय को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी।
कन्या राशि
आपके लिए यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। आपकी इनकम बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वह वापस आने की भी संभावना है। पहले जो परेशानियां दिख रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला रहेगा। आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए करियर में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे, वहीं बिजनेस करने वालों को भी लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय प्रगति का संकेत दे रहा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस समय प्रॉपर्टी से जुड़े फायदे मिलने की संभावना है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और घर-परिवार से जुड़े कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। हालांकि, आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा और सेहत को लेकर लापरवाही से बचना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: 18 अप्रैल को शुक्र-चंद्र का मिलन, इन 3 राशियों का भाग्य चमकाएगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते