1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangalwar Upay: मंगलवार के 5 आसान उपाय दूर करेंगे मांगलिक दोष, घर-परिवार में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Mangalwar Upay: मंगलवार के 5 आसान उपाय दूर करेंगे मांगलिक दोष, घर-परिवार में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 06, 2026 04:20 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 04:20 pm IST

Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन कुछ आसान से उपाय आपको मांगलिक दोष से छुटकारा दिला सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको पारिवारिक जीवन में भी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।

Manglik Dosh Ke Upay- India TV Hindi
मांगलिक दोष के उपाय Image Source : FREEPIK

Mangalwar Upay: मांगलिक दोष कुंडली में तब बनता है जब मंगल ग्रह कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें भाव में विराजमान होते हैं। मांगलिक दोष के चलते व्यक्ति को पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मंगलवार के दिन मांगलिक दोष से जुड़े उपाय करने चाहिए। मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है जो मंगल ग्रह के बुरे प्रभावों को भी दूर करते हैं। ऐसे में आज हम आपको मंगल दोष को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन किए जाने वाले आसान उपायों के बारे में आपको जानकारी देंगे। 

मंगलवार के दिन मांगलिक दोष को दूर करने के आसान उपाय 

  • मांगलिक दोष को दूर करने के सबसे सरल उपायों में से एक यह है कि मंगलवार के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना है और उसके बाद लाल रंग के वस्त्र पहनने हैं। इसके बाद हनुमान चालीसा का आपको 3 या 7 बार पाठ करना है। मंगलवार को यह आसान सा उपाय करने से मांगलिक दोष से आपको मुक्ति मिलती है, साथ ही घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। 
  • मंगल दोष से निजात पाने के लिए आपको मंगलवार के दिन लाल मिर्च का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लाल मिर्च का दान करना मंगल के बुरे प्रभावों को बहुत हद तक कम कर देता है और आपको पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। 
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ ही आपको राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से भी लाभ प्राप्त होता है। ऐसा करने से मांगलिक दोष तो दूर होता ही है साथ ही भगवान राम और हनुमान जी की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। 
  • मांगलिक दोष के निवारण के लिए मंगलवार के दिन मंगल ग्रह से जड़ी चीजों का दान आप कर सकते हैं। आप लाल रंग के कपड़े, लाल मसूर की दाल, गेहूं, बेसन के लड्डू, गुड़, तांबे के बर्तन, लाल चंदन आदि दान कर सकते हैं। 
  • मंगलवार के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आपको हनुमान जी के मंत्र  'ऊँ हं हनुमते नमः’ का 108 बार जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक और शारीरिक बल प्राप्त होता है। घर परिवार में खुशियां आती हैं और मांगलिक दोष से आप मुक्त हो जाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Talking Style Astrology: ऊंचा बोलने वाले होते हैं दमदार, तो जल्दी बोलने वालों में होती है ये बड़ी कमी; बोलने के तरीके से जानें स्वभाव!

Solar Nav Varsh 2026: सोलर नववर्ष इन 4 राशियों के लिए रहेगा लकी, करियर में मिलेगी जबरदस्त तरक्की!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।