1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जन्माष्टमी पर बन रहे कई शुभ योग, 3 राशियों पर श्रीकृष्ण की रहेगी खास कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता

जन्माष्टमी पर बन रहे कई शुभ योग, 3 राशियों पर श्रीकृष्ण की रहेगी खास कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Aug 11, 2025 03:09 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 06:38 am IST

जन्माष्टमी का पावन पर्व इस साल 16 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जा रहा है। इस दिन बुधादित्य योग रहेगा। इसके अलावा वृद्धि और ध्रुव योग भी रहेगा। ये योग किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। ज्योतिष अनुसार इन शुभ योगों से भरा जन्माष्टमी पर्व तीन राशियों के लिए बेहद लकी रहेगा।

janmashtami lucky rashi- India TV Hindi
जन्माष्टमी की लकी राशियां Image Source : CANVA

जन्माष्टमी का त्योहार हर कृष्ण भक्त के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और शुभ मुहूर्त में भगवान कृष्ण की विधि विधान पूजा करते हैं। इस साल जन्माष्टमी का पावन पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस दिन रात 2 बजे तक कर्क राशि में बुधादित्य योग बना रहेगा। इसके अलावा इस दिन सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर चंद्र देव अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे तो वहीं सूर्य देव रात 2 बजे अपनी स्वराशि में आ जायेंगे। इसके अलावा सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा और इसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। जानिए इन शुभ योगों से किन राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

कन्या राशि (Virgo): ये जन्माष्टमी रहेगी खास

कन्या राशि वालों के लिए ये जन्माष्टमी बेहद खास रहेगी। भगवान कृष्ण की आप पर विशेष कृपा बरसेगी। इस दिन आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। बिजनेस में भी खूब तरक्की हासिल होगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

धनु राशि (Sagittarius): करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता

धनु राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। जो भी काम आपके लंबे समय से अटके हुए थे वो बनने लगेंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। कोई नया काम मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

कुंभ राशि (Aquarius): नौकरी में सफलता के योग

कुंभ राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी। मनचाही नौकरी प्राप्त होने के भी शुभ योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कुल मिलाकर ये जन्माष्टमी आपके लिए खास रहेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जन्माष्टमी से पहले प्रेमानंद महाराज ने बताया श्रीकृष्ण का सबसे शक्तिशाली मंत्र कौन सा है? आप भी जान लें

इस सप्ताह सूर्य के अपनी प्रिय राशि में गोचर से खूब चमकेंगी ये 4 राशियां, मिलेगी बेशुमार सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।