1. Hindi News
  2. धर्म
  3. March Grah Gochar: शनि-सूर्य की युति के साथ ही कई ग्रह मार्च में बदलेंगे चाल, 4 राशियों के लिए यादगार रहेगा यह महीना

March Grah Gochar: शनि-सूर्य की युति के साथ ही कई ग्रह मार्च में बदलेंगे चाल, 4 राशियों के लिए यादगार रहेगा यह महीना

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 28, 2025 11:22 am IST,  Updated : Feb 28, 2025 11:22 am IST

March Grah Gochar: मार्च के महीने में शनि और सूर्य के साथ ही कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की चाल का किन राशियों को मार्च में लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

March Grah Gochar- India TV Hindi
मार्च ग्रह गोचर Image Source : FILE

March Grah Gochar: मार्च के महीने में ढाई साल बाद शनि राशि परिवर्तन करेंगे। शनि का गोचर 29 तारीख को मीन राशि में होगा। वहीं सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। यानि 29 मार्च को सूर्य और शनि की युति भी मीन राशि में होगी। इसके साथ ही शुक्र भी इस माह मीन राशि में वक्री चाल चलेंगे। वहीं बुध 15 तारीख का मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। ग्रहों की बदली चाल का किन राशियों को फायदा मिलेगा आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

मार्च का महीना आपके लिए यादगार पल लेकर आएगा। आपका आत्मविश्वास इस माह बढ़ेगा, जिससे करियर के क्षेत्र में सुखद परिणाम आप प्राप्त कर सकते हैं। धन-धान्य से जुड़ी समस्याओं का भी अंत होगा। अपने शौक भी इस महीने आप पूरे कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग विदेशों में कारोबार करते हैं, उनके लिए भी समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। अटके कार्यों के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। 

मिथुन राशि 

लक्ष्य तक पहुंचने का सही रोडमैप आपके पास होगा। कई जरूरी कार्यों को इस माह आप पूरा कर सकते हैं। जिस निरंतरता की अपने काम में आप तलाश कर रहे थे वो इस महीने आपको मिलेगी। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में भी आपको लाभ हो सकता है। कहीं निवेश किया था तो उसके जरिये भी आप मुनाफा पा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में इस महीने अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं। कारोबारियों को संपर्कों के जरिये कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थी भी शिक्षा क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। 

कर्क राशि 

अत्यधिक भावुक होने से बचेंगे तो यह महीना कई प्रकार से आपके लिए यादगार साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में अनुकूल बदला आएंगे और साथी आपकी बातों को पूरा आदर देगा, टूट रहा रिश्ता फिर से जुड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को मनचाहा पद मिलने की संभावना है। वहीं इस राशि के कुछ लोग अपना काम भी इस महीने शुरू कर सकते हैं। आपके संचित धन में वृद्धि होगी और किसी को उधार दिया था तो वो वापस लौटा सकता है। सही समय पर सही फैसला लेने से कई अच्छे मौकों का आप लाभ ले सकते हैं। 

कुंभ राशि 

आपका आशावादी रवैया आपके लिए वरदान की तरह साबित होगा। मार्च के महीने में जिन कार्यों के पूरा होने की आपको आशा थी उनके इस माह पूरे होने की पूरी संभावना है। सेहत के लिहाज से भी यह माह काफी बेहतरीन साबित होगा, किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ यादगार पर आपको मिल सकते हैं। कहीं धन अटका हुआ था तो इस महीने वापस मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को इस महीने रोजगार मिलने की संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

फुलेरा दूज के दिन ये उपाय करने से बरसेगी कृष्ण भगवान की कृपा, प्रेम और वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां

शनि 28 फरवरी को होंगे अस्त, इन 3 राशियों पर साढे़साती का बुरा असर होगा कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।