1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि 28 फरवरी को होंगे अस्त, इन 3 राशियों पर साढे़साती का बुरा असर होगा कम

शनि 28 फरवरी को होंगे अस्त, इन 3 राशियों पर साढे़साती का बुरा असर होगा कम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 27, 2025 04:00 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 04:00 pm IST

शनि ग्रह 28 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। शनि के अस्त होने से तीन राशियों की साढ़ेसाती का असर कम होगा, कौन सी हैं ये राशियां और कैसे असर इनको देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।

Shani Ast- India TV Hindi
शनि अस्त Image Source : SOCIAL

शनि ग्रह 28 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। अप्रैल के महीने के दूसरे हफ्ते तक शनि अस्त अवस्था में ही रहेंगे। शनि के अस्त होने से कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। खासकर शनि की साढ़ेसाती का असर इस दौरान कम होगा और जो भी राशियां साढ़ेसाती की चपेट में हैं उन्हें अच्छे परिणाम इस दौरान मिल सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और किस तरह के फल शनि के अस्त होने से इन्हें प्राप्त होंगे आइए जानते हैं। 

इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती 

शनि ग्रह वर्तमान समय में कुंभ राशि में विराजमान हैं। 29 मार्च को ये कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में शनि के विराजमान होने से मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। हालांकि शनि के अस्त होने के बाद साढ़ेसाती के बुरे प्रभावों में कमी आ सकती है। 

मकर राशि 

आप साढ़ेसाती के अंतिम चरण में हैं। मार्च में शनि के मीन राशि में गोचर के बाद आप शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे। वहीं शनि के अस्त होने के चलते आपको पैतृक कारोबार में लाभ हो सकता है। घर परिवार में शुभ मांगलिक कार्यों के होने की भी संभावना है। जो लोग अपना काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें भी इस दौरान सफलता प्राप्त होगी। करियर के क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके जीवन की कई परेशानियां इस दौरान हल हो सकती हैं। 

कुंभ राशि 

शनि के अस्त होने से आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आप सक्रिय होंगे और अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन मानसिक रूप से चिंतित इस राशि के कुछ लोग नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेगा। संचित धन में वृद्धि इस दौरान हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका काम सराहा जाएगा। कुछ लोगों को उच्च पद की प्राप्ति इस दौरान हो सकती है। 

मीन राशि 

शनि के अस्त होने से आपको आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है। घाटे के सौदे से भी फायदा इस राशि के जातक पा सकते हैं। आपकी मुखरता भी बढ़ेगी और अपनी बातों को लोगों के सामने स्पष्टता से रख पाएंगे। करियर में अनुकूल परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। वहीं आपकी सेहत भी इस दौरान पहले से बेहतर रहेगी। अगर आप विदेशों से जुड़ा काम करते हैं तो मुनाफा हो सकता है। वहीं अटके हुए कार्य भी इस दौरान पूरे होंगे। कुछ जातक आध्यात्मिक क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Phulera Dooj 2025: 1 मार्च को मनाया जाएगा फुलेरा दूज का त्योहार, जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

March 2025 Vrat Tyohar: मार्च में होली और रंग पंचमी के साथ ही मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, अभी देख लें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।