1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 30 नवंबर को चंद्र-मंगल बनाएंगे राशि परिवर्तन योग, इन 4 राशियों के लिए लाभदायक रहेगी दिसंबर महीने की शुरुआत

30 नवंबर को चंद्र-मंगल बनाएंगे राशि परिवर्तन योग, इन 4 राशियों के लिए लाभदायक रहेगी दिसंबर महीने की शुरुआत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 30, 2024 07:03 am IST,  Updated : Nov 30, 2024 07:05 am IST

चंद्रमा और मंगल के बीच 30 नवंबर को राशि परिवर्तन योग बनेगा। इसके प्रभाव से दिसंबर का महीने कुछ राशियों के लिए बेहद सुखद रह सकता है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Chandra mangal rashiparivartan- India TV Hindi
चंद्रमा-मंगल राशिपरिवर्तन योग Image Source : SOCIAL

नवंबर माह के आखिरी दिन यानि 30 तारीख को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा और मंगल राशि परिवर्तन योग भी बनाएंगे। चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में रहेंगे, जबकि मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में। मंगल और चंद्रमा के बीच बनने वाले इस राशि परिवर्तन योग का शुभ असर राशिचक्र की कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है। इन राशियों के लिए दिसंबर महीने की शुरुआत बेहद अनुकूल और लाभदायक रह सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

मंगल और चंद्रमा के राशि परिवर्तन योग से आपको आर्थिक लाभ आने वाले कुछ दिनों में मिल सकता है। निवेश से भी इस राशि के जातकों को लाभ होगा। करियर के क्षेत्र में आपके उन्नति के मार्ग खुलेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का आपको मौका मिल सकता है। कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आप आ सकते हैं जो भविष्य में आपके बेहद काम आएंगे। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे, गिले शिकवे दूर होंगे और आप नए महीने की शुरुआत नए तरीके से कर सकते हैं। 

सिंह राशि 

आपको पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। दिसंबर महीने की 15 तारीख तक शुभ मांगलिक कार्य भी घर में आयोजित हो सकता है। आर्थिक पक्ष के लिए भी समय अच्छा रहेगा, किसी को उधार दिया था तो पैसा वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों को उन्नति मिलेगी, कुछ लोगों को बड़ी जिम्मेदारी इस दौरान कार्यक्षेत्र में मिल सकती है। कारोबारियों ने जो योजनाएं बीते कल में बनाई थीं, उनके भलीभूत होने की पूरी संभावना है। 

धनु राशि 

अगर आपके घर वालों को इस बात को लेकर नाराजगी थी कि आप उन्हें समय नहीं देते, तो चंद्र-मंगल के राशि परिवर्तन के साथ ही आपको घर के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कई चिंताएं इस दौरान दूर हो सकती हैं। अगर लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे तो दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है। पैसों को आप सही से मैनेज कर पाएंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों की सामाजिक स्तर पर भी ख्याति बढ़ेगी। 

कुंभ राशि 

इस राशि के विद्यार्थियों को चंद्र-मंगल के राशि परिवर्तन से आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने का विचार बना रहे हैं, तो आपका ये सपना भी सच साबित हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आएंगे जिससे आपकी कई मानसिक समस्याएं दूर होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले के मुकाबले में सुधरेगी। अनजान स्रोत से धन लाभ के भी योग हैं। आपके कई अटके हुए काम भी इस दौरान बन सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Margashirsha Amavasya 2024: माता लक्ष्मी खोल देंगी आपके लिए धन के भंडार, बस मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कर लें ये 1 काम

Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन एक हुए थे सीता और राम, लेकिन इस दिन शादी करने से क्यों बचते हैं लोग? जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।