Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Margi 2025: मंगल 24 फरवरी को मिथुन राशि में होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर

Mangal Margi 2025: मंगल 24 फरवरी को मिथुन राशि में होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Naveen Khantwal Published : Feb 22, 2025 05:20 pm IST, Updated : Feb 22, 2025 05:20 pm IST

Mangal Margi 2025: मंगल ग्रह 24 फरवरी को मिथुन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। 2 अप्रैल तक मिथुन राशि में रहते हुए मंगल किन राशियों को लाभ पहुंचा सकते हैं, आइए जानते हैं।

Mars Transit - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मंगल मार्गी

Mangal Margi 2025: मंगल ग्रह 24 फरवरी को मिथुन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। आपको बता दें कि मंगल ने बीते 20 अक्तूबर 2024 को कर्क राशि में प्रवेश किया था और 6 दिसम्बर को कर्क राशि में ही वक्री हो गए थे यानि उल्टे गति से गोचर करने लगे थे तथा वक्री गति से गोचर करते हुए 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे। अब 24 फरवरी की सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में मार्गी होंगे यानि सीधी गति से गोचर करने लगेंगे और सीधी गति से गोचर करते हुए 2 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 24 मिनट पर पुनः कर्क राशि में प्रवेश कर जायेंगे। मंगल के मार्गी होने का सभी राशियों पर क्या असर दिखेंगा, आइए जानते हैं। 

मेष राशि- मंगल का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है। मंगल के इस गोचर से आपका गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा। अगर आप अपने स्वभाव में नम्रता बनाये रखेंगे, तो इस दौरान भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। लिहाजा 2 अप्रैल तक मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये-मन्दिर में शहद का दान करें।

वृष राशि- मंगल का गोचर आपके दूसरे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। मंगल का यह गोचर आपके लिये मिले-जुले परिणाम लेकर आयेगा। आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा, लेकिन आया हुआ पैसा अधिक समय तक आपके पास नहीं टिकेगा। भाईयों से जितना अधिक प्यार बनाकर रखेंगे, उतना ही अधिक आपको लाभ प्राप्त होगा। वैसे संतान का पूरा सुख आपको मिलेगा। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- भाइयों को जब भी जरूरत हो, उनकी मदद करें।

मिथुन राशि- मंगल का गोचर आपके पहले यानि लग्न स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। मंगल के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । बता दूं कि- जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें स्थान पर मंगल की उपस्थिति जातक को मांगलिक बनाता है। अतः आपके पहले स्थान पर मंगल के इस गोचर से आप 2 अप्रैल तक टेम्पेरेरी रूप से मांगलिक कहलायेंगे और अगर आप विवाहित हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो आपको सतर्कता से मंगल के इस गोचर के उपाय करने चाहिए। तो मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक दोष से बचने के लिये- 2 अप्रैल तक मन्दिर में कपूर या दही का दान करें।

कर्क राशि- मंगल का गोचर आपके बारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका केबारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। मंगल के इस गोचर से आपके पास धन की कमी नहीं होगी और आपको शय्या सुख मिलेगा। साथ ही ये भी जान लीजिये कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें और आठवें घर की तरह बारहवें घर में भी मंगल जातक को मांगलिक बनाता है। अतः बारहवें स्थान पर मंगल का यह गोचर 2 अप्रैल तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो इस बात पर भी ध्यान दें कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। लिहाजा मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक दोष से बचने के लिये- कुत्ते को मीठी रोटी डालें और 2 अप्रैल तक खाकी रंग की टोपी या पगड़ी से सिर ढककर रखें।

सिंह राशि- मंगल का गोचर आपके ग्यारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। मंगल के इस गोचर से आप साहसी और न्यायप्रिय होंगे, आध्यात्मिक विचारों के  प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी । 2 अप्रैल तक आपकी कोई विशेष इच्छा पूरी होगी। साथ ही पशुपालक और व्यापारी वर्ग को भी कई तरह से फायदे मिलेंगे। लिहाजा मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये- अपनी बेटी के पति और बच्चों को चादर गिफ्ट करें। 

कन्या राशि- मंगल का गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपके कदम जहां भी जायेंगे, वहां तरक्की ही तरक्की होगी। इस दौरान आपके पिता के करियर में बदलाव आयेगा। अगर आपके घर में सोना रखा है तो इस दौरान उसे लॉकर में रखवाना ही उचित होगा । लिहाजा मंगल के

अशुभ फलों से बचने के लिये- चूल्हे पर दूध उबालते समय ध्यान रखें कि दूध उबलकर बर्तन से बाहर न गिरे।

तुला राशि- मंगल गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। मंगल के इस गोचर से आपको हर तरह का सुख मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान शस्त्र, चिकित्सा और कृषि के व्यवसाय आदि से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- भाईयों को जब भी जरूरत पड़े, तो उनकी सहायता जरूर करें।

वृश्चिक राशि- वालों मंगल का गोचर आपके आठवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का सम्बन्ध हमरे आयु से है । मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपका जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन आठवें स्थान का मंगल आपको 2 अप्रैल तक अस्थाई रूप से मांगलिक बना देगा। दरअसल जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल के होने से जातक मांगलिक कहलाता है। ऐसे में अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है । अगर हां... तो ठीक है, अन्यथा मंगल के इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए । लिहाजा मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक दोष से बचने के लिये- - जब रोटी सेंकने के लिये तवा रखें, तो उसके गर्म होने पर पानी के छींटे मारने के बाद रोटी सेंके।

धनु राशि- वालों मंगल का गोचर आपके सातवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताल-मेल बनाने में मेहनत करनी पड़ेगी। सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको भी 2 अप्रैल तक के लिये टेम्पेरेरी तौर पर मांगलिक बना देगा । अतः अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है । अगर ऐसा है तो ठीक, वरन् सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। लिहाजा मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक दोष से बचने के ये 2 अप्रैल तक बांस से बनी कोई भी चीज़ घर में लाना आवॉयड करें। 

मकर राशि- वालों मंगल का गोचर आपके छठे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। मंगल के इस गोचर से समाज के कुछ अच्छे लोगों से होगा, जिसका फायदा आने वाले समय में आपको जरूर मिलेगा। मंगल का यह गोचर आपके भाईयों और दोस्तों के लिये भी शुभ संकेत लेकर आया है। लिहाजा मंगल के अच्छे फल बनाये रखने के लिये- मंगलवार के दिन अपने भाई या भाई समान किसी व्यक्ति को कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर करें। 

कुम्भ राशि- वालों मंगल का गोचर आपके पांचवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। मंगल के इस गोचर से आपको संतान का सुख मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी और आपको गुरु का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही 2 अप्रैल तक आप जो भी काम करेंगे, उसका अच्छा लाभ मिलेगा । लिहाजा मंगल के अशुभ फलों से बचने
के लिये- रात के समय सिरहाने पर पानी का बर्तन रखकर सोएं और छोटे बच्चों को दूध गिफ्ट करें।

मीन राशि- वालों मंगल का गोचर आपके चौथे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। मंगल के इस गोचर से आपको भूमि-भवन, वाहन का सुख मिलेगा और माता का सहयोग मिलेगा। जैसा कि मैंने पहले भी बताया है कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः चौथे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अप्रैल तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। वहीं अगर आप विवाहित हैं तो इस बात पर भी ध्यान दें कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां... तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। तो मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक दोषों से बचने के लिये- इस दौरान सुबह उठकर सबसे पहले पानी से कुल्ला करें। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri Puja Samagri: महाशिवरात्रि की पूजा में इन 15 सामग्रियों का होना बेहद आवश्यक, शामिल न किया तो पूजा रहेगी अधूरी

शुक्र-बुध की युति से 27 फरवरी को बनेगा नीचभंग राजयोग, 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement