1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सपने में इस रूप में दिखें माता दुर्गा, तो खुल जाएगी किस्मत, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

सपने में इस रूप में दिखें माता दुर्गा, तो खुल जाएगी किस्मत, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 04, 2024 09:12 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 10:24 am IST

Maa Durga In Dreams: माता दुर्गा को सपने में अलग-अलग रूपों में देखने का क्या अर्थ होता है, इसके बारे में विस्तार से जानें हमारे लेख में।

Sapne me mata durga- India TV Hindi
Sapne me mata durga Image Source : INDIA TV

सपने में कई तरह के अनुभव हमें होते हैं। स्वप्नशास्त्र की मानें तो हर सपना हमको कुछ न कुछ संकेत देता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर सपने में आपको दुर्गा माता, अलग-अलग रूपों में दिखती है तो इसका क्या अर्थ लगाया जाता है। ये सपना कैसे हमारे जीवन में परिवर्तन ला सकता है आइए विस्तार से जानते हैं। 

सपने में माता दुर्गा का मंदिर देखना 

माता दुर्गा के मंदिर तो माता के सभी भक्त जाते हैं, लेकिन कभी सपने में माता का मंदिर दिख जाए तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आप धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से सक्रिय हो रहे हैं। माता की कृपा आप पर बनी हुई है और आप सही रास्ते पर अग्रसर हैं। यह सपना आपकी मनोकामनाओं को भी पूरा करने वाला माना गया है। वहीं आपको बार-बार सपने में माता का मंदिर दिख रहा है तो इसका अर्थ है कि, मोह-माया के बंधनों को आप तोड़ सकते हैं और विरक्ति का भाव आपके मन में जाग सकता है। 

सपने में श्रृंगार किये माता को देखने का मतलब

अगर सपने में आप दुर्गा माता को श्रृंगार किये हुए देखते हैं तो ये सपना भी शुभ मान गया है। ये सपना आपके जीवन में आने वाली खुशियों की ओर संकेत करता है। इस सपने के आने के बाद कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। इसके साथ ही विवाहित लोग इस सपने को देखते हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। करियर से जुड़ा कोई अच्छा समाचार भी आपको मिल सकता है। 

सपने में दुर्गा माता की मूर्ति देखने का अर्थ

सपने में अगर आप माता दुर्गा की मूर्ति देखते हैं तो इसका अर्थ यह लगाया जाता है कि, जीवन की कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। अपने जीवन में जिस संतुलन की आप कामना करते हैं वो आपको प्राप्त होगा। हालांकि सपने में माता की खंडित मूर्ति को देखना अच्छा नहीं माना जाता, ऐसा सपना आने के बाद आपको हर कार्य सोच-समझकर करना चाहिए। अगर आप करियर या पारिवारिक जीवन से जुड़ा कोई निर्णय लेने वाले हैं तो बड़े-बजुर्गों की सलाह के बाद ही आपको आगे बढ़ना चाहिए। 

सपने में माता दुर्गा को लाल कपड़ों में देखना 

यह सपना माता की कृपा का संकेत है। ऐसा सपना आने के बाद आपकी कोई दबी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। ऐसा सपना अगर अविवाहित लोग देखते हैं तो उन्हें योग्य वर या वधु की प्राप्ति होती है। 

आपको भी अगर इन सपनों में से कोई सपना होता है तो समझ जाइए माता की आप पर कृपा है। आपके जीवन में जल्द ही अच्छे बदलाव आ सकते हैं। वहीं, नवरात्रि के दौरान अगर आप माता सपना देखते हैं तो समझ लिजिए अब जीवन की गाड़ी पटरी पर आने वाली है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

नवरात्रि के पहले दिन इन मंत्रों का करें जप, माता शैलपुत्री की बरसेगी कृपा, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

सूर्य ग्रहण के दिन इनमें से कोई भी एक चीज करें दान, फिर देखें कैसे बदलती है आपकी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।