1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दिन इनमें से कोई भी एक चीज करें दान, फिर देखें कैसे बदलती है आपकी किस्मत

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दिन इनमें से कोई भी एक चीज करें दान, फिर देखें कैसे बदलती है आपकी किस्मत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 04, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Apr 04, 2024 06:42 pm IST

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दिन दान का बड़ा महत्व है, लेकिन इस दिन किन चीजों का दान आपको करना चाहिए और इससे क्या लाभ आपको प्राप्त होगा, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Solar Eclipse - India TV Hindi
Solar Eclipse Image Source : INDIA TV

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कई तरह के परिवर्तन देश-दुनिया में देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इस दिन आप भी कुछ चीजों का दान करके और कुछ आसान उपाय करके अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। सूर्य ग्रहण के दिन किन चीजों का दान करने से आपको लाभ मिलेगा और क्या उपाय इस दिन आपको करने चाहिए, आइए जानते हैं।  

सूर्य ग्रहण के दिन करें इन चीजों का दान

गेहूं: सूर्य ग्रहण के दिन गेहूं का दान करने से करियर से जुड़ी समस्याओं का अंत होता है। करियर में आ रही सभी रुकावटों को दूर करने के लिए आप ये उपाय आजमा सकते हैं।  

चना: अगर घर में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं तो सूर्य ग्रहण पर चना दान करना चाहिए। इससे सूर्य के साथ ही बृहस्पति ग्रह की भी आपको कृपा प्राप्त होती है। 

लाल वस्त्र: सूर्य ग्रहण के दिन लाल वस्त्र दान करके आप सूर्य की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और सफलता के द्वारा आपके लिए खुलते हैं।  

गुड़: गुड़ का दान करके आर्थिक स्थिति सुधरती है, अटका धन वापस मिलता है। 

स्वर्ण: सोने का दान करना सबके सामर्थ्य में नहीं होता लेकिन फिर भी अगर आपकी सामर्थ्य हो तो आप सूर्य ग्रहण के दिन थोड़ी मात्रा में स्वर्ण दान कर सकते हैं। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं हर क्षेत्र में सफलता आप पाते हैं। 

सूर्य ग्रहण के उपाय

  1. सूर्य ग्रहण के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।  ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। 
  2. सूर्य ग्रहण के दिन सुबह जल्दी उठकर आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलती है। 
  3. गुड़, गेहूं का दान सूर्य ग्रहण के दिन करने से आर्थिक लाभ होता है। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की भी आपको प्राप्ति होती है। 
  4. सूर्य को पिता का कारक भी माना जाता है इसलिए सूर्य ग्रहण वाले दिन अपने पिता की सेवा करें। यदि पिता का देहांत हो गया है तो इस दिन उनको स्मरण करते हुए तस्वीर के सामने माथा अवश्य टेकें। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है और आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
  5. सूर्य ग्रहण के दिन आपको योग-ध्यान करने से भी लाभ की प्राप्ति होती है। सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है, अगर आप सूर्य ग्रहण के दिन ध्यान करते हैं तो आपको पारलौकिक अनुभव हो सकते हैं। 

सूर्य ग्रहण के दिन करें इन मंत्रों का जप

ॐ घृणि सूर्याय नम:।

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।

इन मंत्रों का जप सूर्य ग्रहण के दिन करने से सूर्य मजबूत होता है। आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर परिवार में भी सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही आत्मिक और मानसिक शांति के लिए भी इन मंत्रों का जप करना शुभ फलदायी माना गया है। अगर आपको आखों, हृदय या पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो आपको इन मंत्रों का जप करने से लाभ मिल सकता है। सूर्य ग्रह के इन मंत्रों का जप आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

नवरात्रि के पहले दिन इन मंत्रों का करें जप, माता शैलपुत्री की बरसेगी कृपा, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बुध करने जा रहे हैं गोचर, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, धन-दौलत और सफलता का मिलेगा सुख

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।