1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mesh Sankranti 2026 Daan: 14 मार्च को उच्च राशि में होगा ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर, 5 चीजों का दान करने से जाग उठेगी सोई किस्मत

Mesh Sankranti 2026 Daan: 14 मार्च को उच्च राशि में होगा ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर, 5 चीजों का दान करने से जाग उठेगी सोई किस्मत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 09, 2026 05:29 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 05:29 pm IST

Mesh Sankranti 2026 Daan: सूर्य ग्रह जिस दिन राशि बदलते हैं उस दिन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। अप्रैल के महीने में संक्रांति 14 अप्रैल को है इस दिन सूर्य अपनी उच्च राशि में संचार करेंगे। सूर्य के गोचर वाले दिन किन चीजों का दान करने से आपको लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Mesh Sankranti - India TV Hindi
मेष संक्रांति 2026 Image Source : CANVA

Mesh Sankranti 2026 Daan: मेष संक्रांति अप्रैल के माह में 14 तारीख को है। जिस दिन सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं उस दिन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। संक्रांति को धार्मिक रूप से बहुत अहम दिन माना जाता है। इस दिन दान, पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मेष संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करने से आपको शुभ फल मिलते हैं और सूर्य देव की कृपा आपको प्राप्त होती है। 

मेष संक्रांति के दिन 5 चीजों का दान करना शुभ 

गुड़ का दान 

संक्रांति वाले दिन गुड़ का दान करना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि गुड़ को सूर्य ग्रह से संबंधित भोज्य पदार्थ माना जाता है। गुड़ का दान करने से आपको सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और साथ ही ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है। 

तिल का दान 

तिल को अमरता, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। संक्रांति वाले दिन तिल का दान करने से आपको सकारात्मकता प्राप्त होती है। तिल का दान करने से सूर्य और शनि देव दोनों का आशीर्वाद आप पाते हैं। तिल का दान करने से आपकी सोई किस्मत भी जाग जाती है। 

चावल का दान 

हिंदू धर्म में चावल या अक्षत को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए संक्रांति वाले दिन आपको चावल का दान भी अवश्य करना चाहिए। चावल का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति तो मजबूत होती ही है साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बरसती है। 

गेहूं का दान 

गेहूं का संबंध भी ज्योतिष में सूर्य ग्रह से माना गया है। यही वजह है कि सूर्य को मजबूत करने के लिए गेहूं का दान करने को कहा जाता है। संक्रांति के दिन अगर आप गेहूं का दान करते हैं तो सूर्य ग्रह की तरह ऊर्जा आपको प्राप्त होती है और साथ ही आपके अटके काम बनते हैं। 

नमक का दान

संक्रांति वाले दिन नमक का दान करना भी शुभ माना गया है। नमक का दान करने से आपके जीवन में संतुलन और समृद्धि आती है। भाग्योदय के लिए भी संक्रांति के दिन नमक का दान करना शुभ माना गया है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Money Plant Vastu: सही जगह न हो तो कंगाल बना सकता है मनी प्लांट, ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानिए कहां हो रही चूक

Dwidwadash Yog 2026: अप्रैल में बनेगा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, ये 4 राशियां महालाभ के लिए हो जाएं तैयार, खुलने वाला है कुबेर का द्वार!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।